back to top

Rahul Vaidya से सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने कहा, ‘मेरे जिंदा रहने की वजहें खत्म हो गईं’

नई दिल्‍ली। टीवी के फेमस एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का बीते 2 सितम्बर को निधन हो गया. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. सिद्धार्थ की मौत के बाद से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने उन्हें अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी है. कई सेलेब्स ने उनसे जुड़ी यादें भी शेयर की हैं. इसी कड़ी में ‘बिग बॉस-14’ के विनर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने सिद्धार्थ से जुड़ी यादें फैंस के साथ शेयर की. सिद्धार्थ ने यूट्यूब पर एक व्लॉग भी शेयर किया है.

 

राहुल ने अपने यूट्यूब व्लॉग में कहा, “सिद्धार्थ ने मेरी हर तरह से मदद की है. अगर वो नहीं होता तो शायद मैं बिग बॉस के फाइनल तक नहीं पहुंच पाता. जब मुझे सिद्धार्थ की मौत के बारे में पता चला तो एक पल के लिए मुझे यकीन नहीं हुआ. लेकिन कुछ देर के बाद टीवी पर ख़बरें फ्लैश होने लगीं. इसके बाद मैंने दिशा को साथ लिया और सिद्धार्थ की मां से मिलने गया. सच कहूं तो हमें बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था.”

 

राहुल ने आगे कहा, “जब हम सिद्धार्थ के घर पहुंचे और उनकी मां से बात की तो लगा कि उनपर कितना बड़ा पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां ने कहा कि मैंने अपना जवान बेटा खोया है. अब मैं किसके लिए जीऊं. सब ख़त्म हो गया.” उन्होंने आगे कहा, “मेरे इस मुकाम तक पहुंचने में सिद्धार्थ का भी हाथ है और मैं उसका हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा.” शहनाज के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा, “सिद्धार्थ की मौत के बाद से वह किसी से भी बात करने की स्थित में नहीं हैं.” बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से शहनाज गिल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं. सिद्धार्थ के जाने का उनपर गहरा असर पड़ा है.

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...