back to top

सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी की डेट बदली,अब इस दिन होगी रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘परम सुंदरी’ अगस्त में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। केरल की बैकवाटर पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म “हंसी, हलचल और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी एक रोलरकोस्टर सवारी” के रूप में प्रस्तुत की जा रही है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान द्वारा बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत किया गया है।

पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक फिल्म रिलीज होने की सही तारीख की घोषणा नहीं की है। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘परम’ और जान्हवी कपूर ‘सुंदरी’ की भूमिका निभा रही हैं।

जान्हवी कपूर की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही वरुण धवन के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है, जो ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और खेतान के मेंटॉर डिसाइपल एंटरटेनमेंट ने किया है। दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार द्वारा निर्देशित ‘वीवीएएन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में भी मल्होत्रा नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया होंगी।

इस फिल्म के 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। इसका निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और द वायरल फीवर के सहयोग से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...