back to top

श्रृंगला ने ब्लिंकन, शरमन से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों और अफगानिस्तान मुद्दे पर चर्चा की

वाशिंगटन। विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन समेत जो बाइडन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की और अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति समेत द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। अफगानिस्तान से 31 अगस्त को अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद दोनों देशों के अधिकारियों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय बैठक है। श्रृंगला एक दिन पहले न्यूयॉर्क से यहां पहुंचे और बृहस्पतिवार को अमेरिका के विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में ब्लिंकन से मुलाकात की।

बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, द्विपक्षीय संबंधों और अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा हुई। श्रृंगला ने अमेरिका में अपने समकक्ष उप मंत्री वेंडी शरमन समेत कई अधिकारियों के साथ भी बैठकें कीं। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू भी श्रृंगला के साथ बैठकों में शामिल हुए। संधू ने ट्वीट किया कि ब्लिंकन और शरमन के साथ आज सुबह बेहतरीन बातचीत हुई। बागची ने ट्वीट किया, स्वास्थ्य, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा और लोगों के परस्पर संपर्क समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर महत्वपूर्ण चर्चा के लिए विदेश सचिव श्रृंगला ने शरमन से मुलाकात की।

 

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि श्रृंगला और शरमन ने दोनों देशों की साझा प्राथमिकताओं के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसमें अफगानिस्तान पर निरंतर समन्वय, क्वाड के माध्यम से भारत-प्रशांत सहयोग को मजबूत करना, जलवायु संकट और कोविड-19 महामारी से निपटना और टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय संवाद समेत आगामी संवादों की तैयारी करना शामिल हैं। क्वाड समूह में अमेरिका, भारत, आॅस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।

 

 

प्राइस ने बैठक का ब्यौरा देते हुए कहा कि दोनों राजनयिक अमेरिका-भारत साझेदारी को गहरा करने के लिए साझा लक्ष्यों और प्राथमिकताओं पर निकट समन्वय बनाए रखने पर सहमत हुए। श्रृंगला ने नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकार मामलों की उप विदेश मंत्री उजरा जेया से भी मुलाकात की। बैठक के बाद जेया ने ट्वीट किया, अमेरिका-भारत संबंध हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से परिभाषित होते हैं। वैश्विक चुनौतियों पर बारीकी से समन्वय करना जारी रखने के लिए तत्पर हैं।

RELATED ARTICLES

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजनलखनऊ। आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एवं गुरुद्वारा सदर द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बैसाखी एवं...

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी,...

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व...