back to top

निर्धन कन्याओं के कन्यादान संग श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सम्पन्न

​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय रस्तोगी समाज की महिला समिति ‘सुहासिनी’ द्वारा राजाबाजार स्थित ‘गीता सत्संग भवन’ में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। समापन के अवसर पर भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। ​कथा के अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य उमेश कुमार मिश्रा ने ‘सुदामा चरित्र’ और ‘परीक्षित मोक्ष’ का मार्मिक प्रसंग सुनाया। भगवान कृष्ण और सुदामा की निस्वार्थ मित्रता का वर्णन सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। आचार्य जी ने बताया कि भक्ति का वास्तविक फल वैराग्य और परोपकार में ही निहित है।

​दान सामग्री से संवरेगा दो बेटियों का घर
धार्मिक अनुष्ठान को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए ‘सुहासिनी’ संस्था और आचार्य उमेश मिश्रा ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। कथा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा दान में दी गई समस्त सामग्री (साड़ियां, वस्त्र, बर्तन एवं गृहस्थी का अन्य सामान) दो निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु भेंट कर दी गई। संस्था के पदाधिकारियों ने दोनों कन्याओं को सपरिवार बुलाकर यह सामग्री सौंपी। समाज के निर्बल वर्ग की सहायता करना ही सच्ची ईश्वर सेवा है। दान की सार्थकता तभी है जब वह किसी जरूरतमंद के काम आए।
​इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जी ने इसे समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण बताया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा रस्तोगी, मंत्री श्रीमती शालिनी रस्तोगी, कोषाध्यक्ष श्रीमती ऋचा रस्तोगी और संगठन मंत्री श्रीमती क्षमा रस्तोगी समेत रस्तोगी समाज के अनेक गणमान्य जन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा...

वरदा चतुर्थी आज, सुख-शांति के लिए होगी बप्पा की पूजा

जीवन में सुख-शांति का आगमन होता हैलखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन...

तीसरा बड़ा मंगल आज, सुख-समृद्धि के लिए होगी पवनसुत की पूजा

लखनऊ। आज जेठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...