back to top

बलिया हत्याकांड के आरोपी का समर्थन करने वाले भाजपा विधायक को कारण बताओ नोटिस

लखनऊ/बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती इलाके में हाल ही में हुए हत्याकांड के आरोपी के पक्ष में खुल कर सामने आने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिंह ने बताया कि पार्टी विधायक सुरेंद्र सिंह को रविवार को नोटिस जारी कर उनसे एक सप्तााह में जवाब मांगा गया है।

उन्होंने कहा, विधायक को हिदायत दी गई है कि वह अनावश्यक बयानबाजी न करें और कानून को अपना काम करने दें। यह पूछे जाने पर कि मामले में क्या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की तरफ से कोई हस्तक्षेप हुआ है, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने टेलीफोन पर इस मामले की जानकारी ली थी। सुरेंद्र सिंह मंगलवार को लखनऊ में थे, लेकिन उन्होंने लखनऊ में मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया।

हालांकि सुरेंद्र सिंह ने फोन पर हुई बातचीत में बताया, वह कार्यकर्ताओं के सम्मान व प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर सकते हैं। उनके लिए विधायक सहित कोई पद मायने नही रखता है। साथ ही उन्होंने कहा, मेरा मिशन स्पष्ट है कि जिस समाज के समर्थन से मुझे चुनाव में जीत हासिल हुई है, उसके सम्मान की रक्षा करूँ। पार्टी की तरफ से नोटिस को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हमारे नेता हैं, वह जब चाहे एक्शन ले सकते हैं।

सुरेंद्र सिंह रेवती कांड में आरोपी के पक्ष में घटना के दिन से ही सक्रिय हैं। सुरेंद्र सिंह ने थाना परिसर में पहुँचकर आरोपी पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया। विधायक ने सोमवार को पत्रकारों से यहां तक कहा था कि वह न्याय पक्ष के साथ खड़े हैं । उन्होंने रेवती हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह का खुलकर बचाव करते हुए कहा कि वह भाजपा के लिए अपना प्राण न्योछावर करने वाला कार्यकर्ता हैं।

पार्टी संगठन व प्रशासन की एक पक्षीय कार्रवाई से व्यथित होकर पार्टी के तकरीबन पांच सौ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा से इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। सुरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने रविवार को प्रदेश मुख्यालय में भी बुलाया था। सुरेंद्र सिंह ने बातचीत में स्वीकार किया था कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री से मुलाकात की है।

सोमवार को विधायक सुरेंद्र सिंह ने यह भी कहा है उनको दल की तरफ से अभी तक कोई नोटिस नही मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे। सुरेंद्र सिंह की भूमिका को लेकर विपक्ष ने भी भाजपा पर सवाल उठाए।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...