back to top

तटों की निगरानी पर ध्यान केंद्रित रहना चाहिए : जनरल रावत

चेन्नई। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को कहा कि तटरक्षक बल का ध्यान प्राथमिक रूप से तटों की निगरानी पर बना रहने चाहिए और किसी भी परिस्थिति में बल को इस जिम्मेदारी से नहीं भटकना चाहिए। चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट पर तटरक्षक बल में पोत वज्र को शामिल करने के मौके पर आयोजित समारोह में जनरल रावत ने कहा कि नौसेना, तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस के बीच तालमेल एवं राज्य की स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वय वक्त की जरूरत बन गई है।

तटरक्षक बल अन्य एजेंसियों जो अपने कार्यों के लिए जिम्मेदार

उन्होंने कहा, हमें इसमें सुधार एवं क्षमता पर भरोसा है। तटरक्षक बल अन्य एजेंसियों जो अपने कार्यों के लिए जिम्मेदार हैं, के साथ-साथ हमारे समुद्री इलाकों की रक्षा करने में सक्षम होगा। वज्र रक्षा मंत्रालय द्वारा लार्सन टुब्रो शिप बिल्डिंग लिमिटेड को दिए ठेके की कड़ी में छठा पोत है। पोत को शामिल करने के समारोह के दौरान रावत ने उसके नाम की पट्टिका का अनावरण किया। रावत ने कहा, देश के पास विशाल एवं विशेष आर्थिक क्षेत्र, है, दूर द्विपीय क्षेत्र है और लंबी तटरेखा है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने चेन्नई पोर्ट में भारतीय तटरक्षक जहाज वज्र ’की कमीशनिंग के दौरान की बात

भारत हिंद महासागर क्षेत्र में प्राथमिकता वाला साझेदार

भारत हिंद महासागर क्षेत्र में प्राथमिकता वाला साझेदार है। उन्होंने कहा, ध्यान प्राथमिक कार्य पर रहना चाहिए। कोई भी परिस्थिति हमें तटों की निगरानी,हमारे मालवाहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व यह तय करने कि इस इलाके में कोई डकैती नहीं हो की प्राथमिक भूमिका से डिगा नहीं सकती। जनरल रावत ने कहा, आज तटरक्षक बल सातों दिन 24 घंटे काम कर रहा है ताकि राष्ट्रीय हित के साथ समुद्र में भरोसा कायम रह सके।

इस पोत में आधुनिक नेविगेशन एवं संचार प्रणाली लगाई गई

गौरतलब है कि तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के इरादे से इस पोत में आधुनिक नेविगेशन एवं संचार प्रणाली लगाई गई है। पोत की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए 30 एमएम की तोप लगी है, इसके साथ ही दो 12.7 एमएम की एसआरसीजी (स्टेब्लाइज्ड रिमोट कंट्रोल गन) बंदूक लगाई गई है। इसके अलावा पोत कई आधुनिक प्रणालियों से लैस है जिनमें एकीकृत ब्रिज सिस्टम (दो तरफा रेडियो संचार प्रणाली), उच्च क्षमता युक्त बाहरी युद्घक प्रणाली,स्वचालित ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली प्रमुख है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने चेन्नई पोर्ट में भारतीय तटरक्षक जहाज वज्र ’की कमीशनिंग के दौरान की बात

इस पोत पर दो इंजन वाले एक हेलीकॉप्टर को रखने की सुविधा है जो रात को उड़ान भरने में सक्षम होगा। इसके साथ ही पोत पर चार हाइस्पीड बोट एवं बचाव और राहत कार्य के लिए दो नौकाओं को भी रखने की सुविधा है। प्रदूषण प्रतिक्रिया उपकण पोत पर लगाए गए है जो तेल के रिसाव का पता लगाएंगे। यह पोत 26 नॉटिकल मील की अधिकतम गति से चल सकता है और 5,000 नॉटिकल मील के इलाके की निगरानी कर सकता है।

उप निरीक्षक एलेक्स थॉमस इस पोत के कमांडिंग ऑफिसर बनाए गए हैं और उनके साथ 14 अधिकारी और 88 नाविक भी इस पोत पर तैनात रहेंगे। इस पोत का तूतीकोरिन में आधार होगा और परिचालन नियंत्रण तटरक्षक बल के पूर्वी क्षेत्र के पास होगा। समारोह में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी एहतियाती उपायों का अनुपालन किया गया।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...