back to top

विवाद के बाद दुकानदार की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

बलिया । बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव में कथित रूप से सामान खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना के सात घंटे के भीतर एक मुठभेड़ में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।उसने बताया कि पड़ोसी जिले गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसडी गांव के निवासी संतोष सिंह उर्फ बागी (48) की रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव में शराब की दुकान के बगल में चाय की दुकान थी।


पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे जब वह अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे तभी कुछ लोगों से सामान खरीदने को लेकर विवाद हो गया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। उसने बताया कि संतोष सिंह के सिर और पेट पर गोली लगी थी।
रसड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के बेटे आदित्य सिंह की तहरीर पर गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के शेखनपुर गांव के निवासी प्रवीण सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे रसड़ा पुलिस की टीम कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा रोड, कटुहरा में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही थी।

पुलिस टीम द्वारा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की जांच का प्रयास किया गया, तभी आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्वाई की और गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मडहीं गांव के निवासी मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह (27), खजुरगांव के निवासी संदीप सिंह उर्फ गोलू सिंह (23), अतुल सिंह उर्फ बब्बू सिंह (21), प्रभात सिंह उर्फ बंटी (22) और प्रवीण सिंह उर्फ गोलू (27) को गिरफ्तार कर लिया।सीओ ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान मंजीत सिंह और संदीप सिंह के बाएं पैर में गोली लगी, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्वाई जारी है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...