back to top

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान बोले- राहुल गांधी ‘रणछोड़ गांधी’ बन गए

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना पद नहीं छोडऩा चाहिए था, बल्कि चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाने के लिए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने पदों से हटना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्जमाफी का विधानसभा चुनाव अभियान का वादा पूरा नहीं होने पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को नहीं हटाने के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा, विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी कहते थे कि दस दिन में कर्ज माफ नहीं हुआ तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल दूंगा। आठ महीने हो गए। मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कर्जा माफ नहीं हुआ। अब तक तो मुख्यमंत्री हट जाने चाहिए थे। मुख्यमंत्री तो नहीं हटे लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद हट गए। राहुल गांधी ‘रणछोड़ गांधी’ बन गए।

 

उन्होंने कहा, राहुल गांधी को पद छोडऩे की जरूरत नहीं थी, पद तो मुख्यमंत्रियों को छोडऩा चाहिए था। चौहान ने कहा, मेरा साफ कहना है कि कांग्रेस के पौधे से नई कोंपल तब तक नहीं फूटेगी जब तक परिवारवाद व वंशवाद समाप्त नहीं हो जाता। एक परिवार की गुलाम जब तक यह पार्टी बनी रहेगी, तब तक कांग्रेस पनप नहीं सकती। उन्होंने जम्मू कश्मीर को लेकर ऐतिहासिक गलती करने का आरोप पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर लगाया। उन्होंने कहा, एकतरफा युद्घविराम कर पंडित नेहरू इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में ले गए। भारत देश के आंतरिक मामले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने की जरूरत क्या थी? जो ऐतिहासिक भूल पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी, उस भूल को 70 साल के संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल 48 घंटे में सुधार दिया। चौहान ने कहा, हम तो कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि कश्मीर पर रुख क्या है ये तो बताओ।

 

कांग्रेस शासित राज्यों में कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान व मध्य प्रदेश तो अपराधियों के गढ़ बन गए हैं। उन्होंने कहा, अपराधियों के हौसले इसलिए बुलंद हैं क्योंकि उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी तुष्टीकरण की नीति के खिलाफ है। चौहान ने कहा, तुष्टीकरण की नीति ने देश को बर्बाद किया और कांग्रेस को भी बर्बाद किया। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक हैं। उन्होंने यहां पार्टी के सदस्यता अभियान की राज्यस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस अभियान के तहत राज्य में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य था जिसमें 47 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं। चौहान ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान केवल सत्ता के लिए नहीं है, भाजपा का यह अभियान देश बनाने के लिए है। देश बनाने के इस काम में हम समाज के हर वर्ग व आम जन को जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी भारत को भगवान का वरदान हैं। नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी अर्जुन और कृष्ण की तरह है, देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...