back to top

रजनीकांत के बाद अब शिवराज सिंह चौहान ने मोदी-शाह को बताया भगवान कृष्ण और अर्जुन

पणजी: भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को खत्म करने के केंद्र के फैसले के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तुलना भगवान ‘कृष्ण’ और ‘अर्जुन’ से की। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘राणछोड़ दास गांधी’ करार दिया, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद पार्टी को परित्यक्त कर दिया है, जब वह सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। जम्मू-कश्मीर पर केंद्र के फैसले को लेकर मोदी और शाह की प्रशंसा करते हुए चौहान ने कहा, देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। वे कृष्ण और अर्जुन की तरह देश को आगे ले जाने में व्यस्त हैं।

 

कांग्रेस के अनुच्छेद-370 पर भ्रमित होने का दावा करते हुए उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस मुद्दे पर बयान जारी करने की मांग की। चौहान ने यहां अयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के केंद्र के ऐतिहासिक फैसले पर कांग्रेस नेता अलग-अलग सुर में बोल रहे हैं, जबकि सोनिया गांधी इस मामले पर चुप हैं। कांग्रेस इस बात को लेकर भ्रमित है कि आखिर केंद्र के फैसले पर किस तरह की प्रतिक्रिया दी जाए। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोवा की राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने आए हैं। जम्मू-कश्मीर पर केंद्र के फैसले का ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस के कुछ नेताओं ने समर्थन किया जबकि पार्टी ने संसद में राज्य पुनर्गठन विधेयक का विरोध किया था। हालांकि, पार्टी ने बाद में कहा कि जिस तरह से विधेयक को सत्तारूढ़ दल की ओर से संसद में पेश किया गया वह उसके खिलाफ है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, चूंकि कांग्रेस के कई नेता इस मुद्दे पर अलग-अलग सुर में बोल रहे हैं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने अबतक इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है। ऐसे में मैं सोनिया गांधी जी से मांग करता हूं कि वह बयान जारी कर इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी से इस मुद्दे पर किसी बयान की उम्मीद नहीं करते हैं। कांग्रेस की बागडोर एक बार फिर सोनिया गांधी को देने पर उन्होंने कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि संगठन पर एक ही परिवार का एकाधिकार कमजोर न हो। चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गलत नीतियों को जम्मू-कश्मीर और पूर्व पुर्तगाली उपनिवेश गोवा के लोगों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, नेहरू की गलत नीतियां भारत की आजादी के बाद भी वर्षों तक गोवा के पुर्तगाली उपनिवेश बने रहने के लिए जिम्मेदार रहीं। गोवा आजादी के बाद समृद्ध हुआ और इसी तरह अब जम्मू-कश्मीर अनुच्छेद-370 खत्म करने के बाद विकास करेगा। चौहान ने कहा कि नेहरू युद्घ के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, जब भारतीय सशस्त्र बल पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे धकेल रहे थे, तभी नेहरू ने एकतरफा संघर्ष विराम का ऐलान कर दिया और पीओके उनके कब्जे में रह गया, नहीं तो वह भारत का अभिन्न हिस्सा बन चुका होता।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...