back to top

मुलायम के जयंती पर शिवपाल बोले- अखिलेश में दिखता है नेताजी का अक्स, पूरा करेंगे उनका सपना

वरिष्ठ नेताओं ने किया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती के मौके पर उनके पैतृक गांव सैफई में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का सपा प्रमुख अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

सपा संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 84वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव योज्ञ होने के बावजूद विभिन्न कारणों से देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सके, अब अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनाकर उस सपने को पूरा करना है।

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण मय नंदा ने कहा, नेताजी (मुलायम) मजबूत थे। सबके मन में नेताजी ही थे। हम लोग बहुत खुश होते अगर नेताजी प्रधानमंत्री बन जाते। खुद ज्योति बसु जब प्रधानमंत्री नहीं बन पाए तो उन्होंने कहा था कि नेताजी को प्रधानमंत्री बनाओ क्योंकि वह सबसे आदर्श उम्मीदवार हैं। हम लोगों के मन मे यह दुख है कि नेताजी प्रधानमंत्री नहीं बने।

उन्होंने कहा, अभी हम लोगों के पास मौका है। वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव बहुत नजदीक है। हम लोग चाहते हैं कि हम लोगों का जो सपना अधूरा रह गया उसे पूरा करते हुए 2024 में इसी उत्तर प्रदेश से अखिलेश यादव को हम लोग भेजकर देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अगर सपा 40 सीटें जीत लेती है तो पार्टी अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनवाने की हैसियत में होगी।

उन्होंने कहा, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अगर समाजवादी पार्टी 40 सीट जीतती है तो हम कह सकते हैं कि या तो इन्हें (अखिलेश को) बनाइये, नहीं तो कोई नहीं बन पाएगा, या फिर हमारे कहने पर कोई और बनेगा। यादव ने किसी का नाम लिये बगैर कहा कि वर्ष 1997 में जब मुलायम सिंह यादव को देश का प्रधानमंत्री बनाने की बात आयी थी तब मार्क्सवादियों की वजह से मुलायम यूनाइटेड फ्रंट के नेता और प्रधानमंत्री नहीं बन पाये।

उन्होंने कहा, मार्क्सवादी लोग कहते हैं कि अगर कोई विपक्ष बने तो नेतृत्व उन्हीं के हाथ में रहना चाहिए, समाजवादियों के हाथ में नहीं होना चाहिए। मैं नाम नहीं लेना चाहता हूं मगर सबसे बड़ी साजिश वहीं से हुई थी कि मुलायम सिंह प्रधानमंत्री ना बनने पायें। उसके बाद वामपंथी की तरफ झुकाव रखने वाले नेता समझे जाने वाले इंद्र कुमार गुजराल को प्रधानमंत्री बना दिया गया। मैं सारे घटनाक्रम का चश्मदीद गवाह हूं।

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी प्रधानमंत्री के तौर पर मुलायम के लिये देखा गया सपना अखिलेश की ताजपोशी करके पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, नेताजी के जन्मदिन पर अगर आप तय कर लेंगे तो निश्चित रूप से हम सब लोगों का वह सपना अखिलेश यादव पूरा करने में सक्षम होंगे। यहां आए सब लोगों को तय कर लेना चाहिए। बताइए हाथ उठाकर कि आप सब लोग यह संकल्प करेंगे।

शिवपाल ने कहा, अखिलेश यादव में नेताजी का अक्स है। सभी समाजवादियों के मन में है कि जो नेताजी का सपना था, हम सभी लोगों को उसे पूरा करना है। इसके लिए सभी छोटीबड़ी बातों को भूलना पड़ेगा। त्याग भी करना पड़ेगा। एकजुट होना पड़ेगा और फिर जिसे जो जिम्मेदारी मिले उसको पूरा करना पड़ेगा।
समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिये विपक्ष के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) का हिस्सा है। इसमें कांग्रेस भी शामिल है। गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर अभी किसी का नाम पेश नहीं किया गया है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने भी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करते हुए कहा, यह जरूरी है कि हम संघर्ष करें और संघर्ष के बलबूते 2024 के लोकसभा चुनाव में अगर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा हो जाएगा तो मैं चाहता हूं कि अखिलेश यादव देश के प्रधानमंत्री बनें। लेकिन अगर वह हैसियत नहीं आती है तो सपा की हैसियत इतनी तो बन जानी चाहिए कि अखिलेश जिसे चाहेंगे वही प्रधानमंत्री बनेगा।

बदायूं से सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, अगले लोकसभा चुनाव में ऐसी परिस्थिति पैदा करो कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जिसको चाहें वो ही देश का प्रधानमंत्री बने। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटें नहीं दिये जाने के बाद विपक्षी इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटकों सपा और कांग्रेस के बीच तल्खी उभर आयी थी। हालांकि बाद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि वह लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। मगर उन्होंने पिछले महीने लखनऊ में हुई सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 65 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने की बात कही थी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...