back to top

आशियाना में पोथी शोभायात्रा से शिव महापुराण का शुभारंभ

चेतना डेंटल केयर में सात दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन

17 को शिव बारात और भगवान शिव पार्वती विवाह का उत्सव

लखनऊ। सावन के पहले सोमवार को आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एन स्थित चेतना डेंटल केयर सेंटर में सात दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन प्रात:काल शिव पुराण पोथी शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा में बम बम भोले, जय भोलेनाथ के गगन भेदी नारों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद शाम को चार बजे से साढ़े सात बजे तक श्रृद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।
चेतना डेंटल केयर सेंटर के सभागार में आयोजित सात दिवसीय शिवपुराण कथा के संयोजक डॉ संजीव अवस्थी ने बताया कि पहले दिन सुबह आठ बजे शिवपुराण पोथी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। कथा के पहले दिन अयोध्याधाम से पधारे दिवाकर देवांश जी महाराज ने बड़े ही सुंदर तरीके से शिवपुराण महात्य पेश किया। कथा के दूसरे दिन 15 जुलाई को आदि शिवलिंग उत्पत्ति, शिवपूजन विधि एवं नारद मोह इत्यादि चरित्र प्रस्तुत किया जाएगा। तीसरे दिन 16 जुलाई को धनपति कुबेर की कथा एवं माता सती का पावन चरित्र की प्रस्तुति होगी। 17 जुलाई को मां पार्वती एवं भगवान शिव का विवाह उत्सव और 18 जुलाई को भगवान कार्तिकेय एवं गणेश जी के प्राकट्य लीला एवं जन्मोत्सव की प्रस्तुति होगी।
श्री अवस्थी ने बताया कि 19 जुलाई को भगवान शिव के विभिन्न अवतारों की कथा, 20 जुलाई को द्वादस ज्योतिर्लिंग की कथा एवं शिव पुराण सार की प्रस्तुति होगी। शिवकथा के अंतिम दिन 21 जुलाई को हवन एवं पूणार्हुति के बाद महाप्रसाद भंडारे का वितरण किया जाएगा। कथा स्थल को बड़े ही आकर्षक तरीके से सुसज्जित किया गया है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

साल 2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण कि अवधि लगभग 06 मिनट और 23 सेकेंड के लिए मानी जा रहीलखनऊ। साल 2027 में अद्भुत सूर्य ग्रहण लगने जा रहा...

लखनऊ की नीलम को मिला वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज

यह ताज न केवल सुंदरता का प्रतीक हैलखनऊ। राजधानी की नीलम शंखवार को वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज मिला।...

बेंगलुरु में आज से दिखेगा आध्यात्म, संस्कृति व उत्सव का अद्भुत संगम

उत्तर प्रदेश महोत्सव बेंगलुरु के दिल में रंगों को साकार करने के लिए तैयार लखनऊ। जब उत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत दक्षिण भारत की युवा...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...