back to top

इमामबाड़ा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर शिया समुदाय ने जताई नाराजगी

लखनऊ। शिया समुदाय ने इस्लाम में पवित्र स्थल माने जाने वाले इमामबाड़ा को लेकर एक टीवी धारावाहिक में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर नाराजगी जताई है। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने प्रसारणकर्ता चैनल को कानूनी नोटिस जारी करते हुए मुसलमानों से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। साथ ही कार्यक्रम के निर्देशक तथा और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पूरे देश में मुकदमे दर्ज कराने का आह्वान किया है।

बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास में सोमवार को भाषा से कहा कि सोनी सब चैनल पर गत 24 जुलाई की रात प्रसारित किए गए धारावाहिक मैडम सर- कुछ बात है क्योंकि जज्बात है में इमामबाड़े को लेकर घोर आपत्तिजनक बातें कही गई हैं, जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इनसे मुसलमानों खासकर शिया मुसलमानों की भावनाओं को बहुत ठेस पहुंची है।

उन्होंने बताया कि बोर्ड के विधिक संयोजक अफजल इमाम सैयद ने गत 25 जुलाई को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य अधिशासी अधिकारी को एक कानूनी नोटिस भेजा है। अब्बास ने बताया कि कानूनी नोटिस में चैनल प्रशासन, धारावाहिक के निर्देशक और संवाद लेखक से कहा गया है कि वे मुस्लिम समाज से बिना शर्त माफी मांगें और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्वाई की जाएगी और देश भर में आंदोलन किया जाएगा।

इस बीच, शिया समुदाय के एक अन्य धर्म गुरु एवं ऑल इंडिया शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने सोनी सब टीवी चैनल के बहिष्कार की अपील की है। उन्होंने आह्वान किया कि हिंदुस्तान भर से शिया समुदाय के तमाम लोग इस चैनल के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवा कर कानूनी कार्वाई करें।

मौलाना नकवी ने मांग की है कि चैनल के अधिकारी मुस्लिम समुदाय से लिखित तौर पर माफी मांगे और धारावाहिक से इमामबाड़े को लेकर कहे गए आपत्तिजनक शब्दों को फौरन हटाएं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द माफी ना मांगी गई तो चैनल के खिलाफ कानूनी कार्वाई कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...