back to top

पूर्वाेत्तर राज्यों के जन स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे शेखावत

नयी दिल्ली। जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बृहस्पतिवार को जल जीवन मिशन (जेजेएम) पर पूर्वाेत्तर राज्यों के जन स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) मंत्रियों के एक दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जल शक्ति मंत्रालय के बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज, गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि, इस सम्मेलन में पूर्वाेत्तर क्षेत्र में जल जीवन मिशन में अब तक हासिल की गई प्रगति, क्रियान्वयन तथा भविष्य में इस लक्ष्य को हासिल करने पर विचार विमर्श किया जायेगा ताकि उत्तर पूर्वी राज्यों के शेष घरों को शीघ्र नल का पानी मिल सकें।

मंत्रालय ने बताया कि जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 16 सितंबर को जल जीवन मिशन (जेजेएम) पर पूर्वाेत्तर राज्यों के जन स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) मंत्रियों के एक दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। जल शक्ति मंत्रालय के बयान के अनुसार, देश के उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास पर केन्द्र सरकार का सबसे अधिक ध्यान है और इन राज्यों के सर्वांगीण विकास में तेजी लाने के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान जल जीवन मिशन के तहत पूर्वाेत्तर राज्यों को केन्द्रीय अनुदान के रूप में 9,262 करोड़ रूपए आवंटित किये गए है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...