back to top

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 453 अंक मजबूत आईटी कंपनियों के शेयर चमके

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारोंमें भारी उतार चढ़ा भरे कारेाबार के बीच बीएसई 30 सेंसेक्स में मंगलवार शुरुआती गिरावट से उबर कर 453 अंक उछाल के साथ बंद हुआ। ब्रिटेन के कोरोना वायर के नए रूप के प्रकोप की खबरों से चिंतित बाजार शुरू में बिकवाली के बदाव में आ गयाथा। यूरोपीय बाजारों से मिले सकारात्मक रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी और बैंक शेयरों में मजबूत सुधार का बाजार पर अच्छा प्रभाव पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 452.73 अंक यानी 0.99 प्रतिशत मजबूत होकर 46,006.69 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 968 अंक का उतार-चढ़ाव आया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 137.90 अंक यानी 1.03 प्रतिशत मजबूत होकर 13,466.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एचसीएल टेक रही। इसमें 5.09 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, पावरग्रिड, सन फार्मा, एल एंड टी और नेस्ले इंडिया में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ, सेंसेक्स के केवल पांच शेयरों… कोटक बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, आरआईएल और इंडसइंड बैंक…. में 0.94 प्रतिशत तक की गिरावट आई। जर्मनी की दवा कंपनी बॉयो-एन-टेक के अनुसार उसे उम्मीद है कि उसका टीका नए कोराना वायरस स्ट्रेन के खिलाफ प्रभावी होगा। इससे यूरोपीय बाजारों में अच्छी तेजी आई जिसका सकारात्मक प्रभाव घरेलू बाजार पर पड़ा। वायरस का नया किस्म हाल के सप्ताहों में मुख्य रूप से लंदन और इंग्लैंड के दक्षिणपूर्व हिस्से में दिखा है। इस वायरस के और आसानी से फैलने की आशंका है जिसको लेकर दुनिया भर में चिंता है।

हालांकि अबतक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि इससे और गंभीर बीमारी हो रही है। लेकिन यूरोप, भारत समेत कई देशों ने ब्रिटेन से यात्रा को लेकर पाबंदी लगाई है। कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के 900 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज की मंजूरी से भी बाजार धारणा को बल मिला। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, उतार-चढ़ाव के बीच दोपहर कारोबार में अप्रत्यशित तेजी आई।

यूरोपीय बाजारों में अच्छी शुरूआत का घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और सोमवार की बड़ी गिरावट से उबरा। आईटी और दवा कंपनियों के साथ अन्य क्षेत्रों के शेयरों में तेजी की अगुवाई में बाजार मजबूत हुआ। उन्होंने कहा, कड़े लॉकडाउन और उसका आर्थिक पुनरूद्घार पर पड़ रहे असर को देखते हुए निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

हालांकि 2021 में आर्थिक गतिविधियों में कुल मिलाकर प्रगति को देखते हुए बााजार मध्यम से दीर्घावधि में मजबूत बना रह सकता है। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सोल, हांगकांग और तोक्यो नुकसान में रहे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 1.67 प्रतिशत टूटकर 50.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की गिरावट के साथ 73.84 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...