back to top

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, धातु, आईटी कंपनियों के शेयर चमके

मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 84 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले तथा इसकी रोकथाम के लिए देश के कई भागों में लगाई गई पाबंदियों के कारण निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार रुपए की विनिमय दर में गिरावट की प्रवृत्ति का भी जोखिम धारणा पर असर पड़ रहा है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी आई और यह 84.45 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,746.21 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 54.75 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,873.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में अल्ट्राटेक सीमेंट रहा। इसमें 4.24 प्रतिशत की तेजी आई।

इसके अलावा, टाइटन, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और एल एंड टी में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक तथा एक्सिस बैंक शामिल हैं। इनमें 1.07 प्रतिशत तक की गिरावट आई। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बाजार में तेजी जारी है। इसे मौद्रिक नीति में नरम रुख से समर्थन मिला।

हालांकि दोपहर कारोबार में बैंक शेयरों में बिकवाली के कारण इसमें कुछ सुधार देखने को मिला। उन्होंने कहा, धातु कंपनियों के शेयरों ने क्षेत्र के अन्य शेयरों की तेजी की अगुवाई की। स्टील के दाम और उत्पादन में तेजी से इसे समर्थन मिला। चौथी तिमाही के परिणाम का समय शुरू हो गया है और बाजार आने वाले दिनों में शेयर केंद्रित तेजी की उम्मीद कर रहा है….।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार के दौरान ज्यादातर समय तेजी रही, लेकिन बाद में तेजी कम हुई। कोविड-19 के बढ़ते मामले निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनियों की आय बेहतर रहने की उम्मीद तथा डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में गिरावट से निवेशक आईटी कंपनियों के शेयरों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक का ब्योरा आने के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी बनी रही। इसमें नरम रुख की बात दोहराई गई है। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल बढ़त के साथ बंद हुए जबकि तोक्यो में गिरावट रही। यूरोपीय बाजार शुरूआती कारोबार में लाभ में रहे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटकर 74.58 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...