back to top

वित्तीय कंपनियों के शेयरों में नरमी, सेंसेक्स और निफ्टी में तीसरे दिन गिरावट

मुंबई। स्थानीय बाजारों में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को शुरुआती बढ़त गंवाते हुए हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान खासकर वित्तीय कंपनियों के शेयरों में नरमी देखने को मिली।

कारोबारियों ने कहा कि रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों द्वारा बिकवाली के चलते भी बाजार पर दबाव बढ़ा। बीएसई सेंसेक्स 31.12 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 50,363.96 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 19.05 अंक या 0.13 प्रतिशत फिसलकर 14,910.45 पर आ गया। इस तरह बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट हुई।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.56 प्रतिशत की गिरावट एलएंडटी में हुई। इसके अलावा आईसीआईसी बैंक, एसबीआई, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व भी गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज, एचसीएल टेक, एचयूएल और भारती एयरटेल मुनाफे में थे। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों ने शुरुआत में बढ़त हासिल की थी पर वैश्विक शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेत के बाजवूद कारोबार के अंत में बाजार गिर कर बंद हुए।

उन्होंने बताया कि वित्तीय शेयरों के चलते एक बार फिर बाजार पर दबाव बना। अच्छी आमदनी बनी रहने की उम्मीद के चलते आईटी शेयर ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के चलते भी बाजार की चिंता बढ़ी है। इसके अलावा अस्थिर बांड बाजार और मुद्रास्फीति को लेकर भी निवेशक सतर्क हैं।

इस दौरान बीएससी बैंकेक्स, फाइनैंस, धातु, रियल्टी और पूंजीगत वस्तुओं में 1.03 प्रतिशत तक की गिरावट हुई, जबकि आईटी, टेक, दूरसंचार और एफएमसीजी बढ़त के साथ बंद हुए। व्यापक आधार वाले बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.40 प्रतिशत बढ़कर बंद हुए। एशिया में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 67.77 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...