back to top

Share Market : शेयर बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 72,000 अंक के पार

मुंबई। देश के वृहद-आर्थिक बुनियादी पहलुओं और वैश्विक बाजार में मजबूत रुझान से उपजे आशावादी माहौल में घरेलू मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को एक प्रतिशत की छलांग लगाते हुए अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 72,000 अंक के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 21,654.75 के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ। इसमें धातु, जिंस, वाहन और बैंकिंग क्षेत्रों में भारी लिवाली की अहम भूमिका रही।

सेंसेक्स ने लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी दिखाई और यह 701.63 अंक यानी 0.98 प्रतिशत उछलकर 72,038.43 के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 783.05 अंक की बढ़त के साथ 72,119.85 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 213.40 अंक यानी एक प्रतिशत चढ़कर 21,654.75 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी 234.4 अंक बढ़कर 21,675.75 के अपने सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, उत्साहित घरेलू बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया और पिछले सप्ताह के नुकसान से आसानी से उबर गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में जल्द कटौती करने की उम्मीद और वैश्विक मुद्रास्फीति में नरमी आने से बनी तेजी से इस उछाल को समर्थन मिला। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से बढ़त दर्ज करने में सफल रहीं।

दूसरी तरफ एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप 0.41 प्रतिशत चढ़ गया जबकि स्मॉलकैप में 0.20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 1.33 प्रतिशत की तेजी धातु शेयरों में रही जबकि वाहन खंड में 1.33 प्रतिशत, जिंस में 1.19 प्रतिशत और प्रौद्योगिकी खंड में 0.96 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं यूटिलिटी, बिजली और सेवा क्षेत्रों में गिरावट रही।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...