back to top

Share Market : सेंसेक्स 246 अंक चढ़ा, निफ्टी पहली बार 20,000 अंक के पार बंद

मुंबई। बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को तेजी का सिलसिला लगातार नौवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और यह 246 अंक की बढ़त में रहा। वहीं एनएसई निफ्टी पहली बार 20,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ। महंगाई और औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के बेहतर आंकड़ों के साथ बैंक, ऊर्जा तथा दूरसंचार शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 245.86 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67,466.99 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह अपने अबतक के उच्चतम स्तर 67,565.41 के आसपास रहा। सेंसेक्स के 20 शेयर लाभ में, जबकि 10 नुकसान में रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.80 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर पहली बार 20,000 अंक के ऊपर 20,070 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 लाभ में जबकि 19 नुकसान में रहे। सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल सबसे ज्यादा 2.72 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा टाइटन, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और मारुति शामिल हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के नरम पड़कर 6.83 प्रतिशत रहने तथा औद्योगिक उत्पादन बढ़ने से अर्थव्यवस्था में मजबूती का संकेत मिलता है।

यह खबर पढ़े-उत्तर कोरिया का रूस के युद्ध को पूरा समर्थन, किम ने दोनों देशों के संबंध को पहली प्राथमिकता बताया 

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...