back to top

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि राजधानी में लगातार हो रही आग से जुड़ी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं। आज मालवीय नगर में इतनी बड़ी घटना हो गई।उन्होंने कहा कि 20 लोगों की मौत की दुखद खबर बेहद पीड़ादायक है।केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली में लगातार हो रहे अग्निकांड और मासूम लोगों की मौतें बेहद चिंताजनक हैं।

इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अग्निशमन और बचाव कार्यों में अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाया।’आप’ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का कारण बनी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दमकल विभाग की टीम 45 मिनट देर से पहुंची। विदेशी नागरिकों को बचाने के लिए स्थानीय निवासियों को गद्दे बिछाने पड़े। थाने के पीछे स्थित दमकल केंद्र घटनास्थल से केवल तीन मिनट की दूरी पर है। फिर पहुंचने में 45 मिनट क्यों लगे?उन्होंने यह भी कहा कि बिजली के तारों में हुए धमाके इस बात का संकेत हैं कि इलाके की बिजली आपूर्ति भी समय पर काटी नहीं की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में कई विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें अधिकांश लोग मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के हैं।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अगले छह महीने तक कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनसेवाओं और प्रशासनिक कार्यों को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलाने के लिए एक बड़ा...