back to top

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली अग्नि शमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, सुबह करीब 8:48 बजे मालवीय नगर के भीड़भाड़ वाले हौज रानी क्षेत्र स्थित ‘फ्लोरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट’ (बी एंड बी) गेस्ट हाउस में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया। इस समन्वित प्रयास से 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के निवासी हैं।

इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से हादसे में मृतक को परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया गया है।है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग की घटना में जनहानि अत्यंत दुखद है और वह अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। प्रधानमंत्री ने संकट की इस घड़ी में प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष’ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। फिलहाल मौके पर सभी संबंधित एजेंसियां मुस्तैद हैं और बचाव व तलाश अभियान लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...