back to top

Share Market : सेंसेक्स, निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद, पावर ग्रिड छह प्रतिशत मजबूत

मुंबई। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। उच्च स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 52,516.76 के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन अंत में यह 49.96 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 52,104.17 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 15,313.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में एक्सिस बैंक रहा। इसमें 2.42 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस, एसबीआई, टीसीएस और एचयूएल में भी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ, पावरग्रिड में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। जिन अन्य शेयरों में मजबूती रही, उनमें ओएनजीसी, एनटीपीसी, कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति सुजुकी शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में सुबह के कारोबार में तेजी बनी रही। लेकिन यूरोपीय बाजारों में शुरूआती कारोबार में कमजोर शुरूआत के समाचार आने के बाद स्थानीय बाजार की तेजी बरकरार नहीं रही। निजी बैंक, आईटी और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) के शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया जबकि मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में चमक रही। उन्होंने कहा, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को लेकर रूचि देखी गई। इसका कारण सरकार द्वारा निजीकरण के लिए चार बैंकों को छांटने की खबर है।

भारतीय बाजार पर वैश्विक प्रवृत्ति का असर दिख रहा है और हमारा अनुमान है कि कोई स्पष्ट घरेलू रुख के अभाव में यह स्थिति आगे बनी रहेगी। वैश्विक शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। इसका कारण निवेशकों की नजर कई देशों में बढ़ते मामलों के बीच कोविड-19 टीकाकरण पर है। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया को कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुए। भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 72.69 पर बंद हुई। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्घ लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,234.15 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...