back to top

Share Market: बाजार में भारी गिरावट, 586 अंक लुढ़का सेंसेक्स

नई दिल्ली। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार में भारी गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 586.66 अंक (1.10 फीसदी) नीचे 52,553.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 171.00 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 15,752.40 के स्तर पर बंद हुआ। यह पिछले तीन महीनों की सबसे बड़ी गिरावट है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 753 अंक या 1.43 फीसदी के लाभ में रहा।

 

 

आज एशिया के बाजारों में भारी गिरावट रही। जापान के निक्केई में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग 0.30 फीसदी कमजोर रहा। हांगकांग का हैंगसेंग दो फीसदी से ज्यादा टूटा है। कोरिया के कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में लगभग एक फीसदी की गिरावट है। शुक्रवार को अमेरिका का डाउ जोंस 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 0.80 फीसदी और S&P 500 में 0.75 फीसदी की गिरावट आई। ब्रिटेन के एफटीएसई इंडेक्स में 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट रही।

जोमैटो को शेयरों का अलॉटमेंट को 23 जुलाई तक फाइनल कर लिया जाएगा। हालांकि, शेयरों का अलॉटमेंट 22 जुलाई से ही शुरू हो जाएगा। अगर आपको IPO नहीं मिला तो 23 जुलाई को अलॉटमेंट के लिए फ्रीज किया गया पैसा रिफंड हो जाएगा। वहीं अगर अलॉटमेंट में शेयर मिल जाते हैं तो डिमैट खाते में 26 जुलाई तक शेयर जुड़ जाएंगे। जोमैटो आईपीओ के शेयरों के अलॉटमेंट का स्टेटस आपको लिंकटाइम इंडिया या कंपनी की वेबसाइट या स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट से पता चलेगा। 27 जुलाई को इसकी बाजार पर लिस्टिंग होगी।

 

विश्लेषकों ने राय जताई है कि वृहद आर्थिक संकेतकों के अभाव में इस सप्ताह कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। कोविड-19 संक्रमण की दर भी निकट भविष्य में शेयर बाजारों की दिशा तय करेगी। बुधवार को बकरीद के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। इसके साथ ही बाजार भागीदारों की निगाह डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर रहेगी।

 

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एनटीपीसी, बीपीसीएल, डिविस लैब, नेस्ले इंडिया और टाटा कंज्यूमर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी लाइफ और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, बैंक, पीएसयू, ऑटो, बैंक, मेटल और एफएमसीजी शामिल हैं।

लाल निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 533.07 अंक (1.00 फीसदी) नीचे 52,606.99 के स्तर पर खुला। निफ्टी 168.90 अंकों (1.06 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,754.50 के स्तर पर खुला था।

शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी

शुक्रवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 18.79 अंक (0.04 फीसदी) नीचे 53,140.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.80 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 15,923.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...