back to top

Share Market : सेंसेक्स पहली बार 46,000 अंक के पार, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

मुंबई। विदेशी कोषों के सतत प्रवाह तथा सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच बुधवार को सेंसेक्स 495 अंक की छलांग के साथ पहली बार 46,000 अंक के स्तर के पार निकल गया। कारोबारियों ने कहा कि कोविड-19 के टीके को लेकर हुई प्रगति से देश-दुनिया की अर्थव्यवस्था में पुनरोद्घार की उम्मीद बढ़ी है। बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने दिन में कारोबार के दौरान 46,164.10 अंक की नई ऊंचाई तय की। अंत में सेंसेक्स 494.99 अंक या 1.09 प्रतिशत के लाभ के साथ 46,103.50 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। यह लगातार पांचवां सत्र है जबकि सेंसेक्स लाभ के साथ बंद हुआ है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 136.15 अंक या 1.02 प्रतिशत के लाभ से 13,529.10 अंक के नए रिकॉर्डस्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में लगातार सातवें दिन तेजी रही। दिन में कारोबार के दौरान इसने 13,548.90 अंक का सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर सबसे अधिक 3.37 प्रतिशत चढ़ गया।

कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, मारुति, एसबीआई और बजाज ऑटो के शेयर 1.29 प्रतिशत तक टूट गए। कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरियों तथा इसके वितरण की दिशा में हुई प्रगति से वैश्विक बाजार रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए। हालांकि, ब्रेक्जिट वार्ता को लेकर अभी अनिश्चितता कायम है।

घरेलू बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) शुद्घ लिवाल बने हुए हैं। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने मंगलवार को शुद्घ रूप से 2,909.60 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार रोजाना नई ऊंचाई छू रहा है। डॉलर की तुलना में रुपया भी मजबूत हो रहा है। छोटी कंपनियों के शेयर व्यापक बाजार की तुलना में अधिक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बाजार में लघु से मध्यम अवधि में यह तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

वैक्सीन को लेकर उम्मीदों और भारत और विकसित देशों में प्रोत्साहन पैकेज से शेयर बाजार की धारणा मजबूत हो रही है। बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप में 0.49 प्रतिशत तक का लाभ रहा। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में लाभ रहा। चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 73.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...