back to top

Share Market : SENSEX पहली बार 43,000 अंक के पार

मुंबई। शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में जारी रहा। कोविड-19 के टीके के विकास में फाइजर की सफलता की खबरों के साथ वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स 680 अंक की एक और लंबी छलांग के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लाभ से भी बाजार धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 680.22 अंक या 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43,277.65 अंक पर बंद हुआ। यह पहला मौका है जबकि सेंसेक्स 43,000 अंक के पार बंद हुआ है। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 43,316.44 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 170.05 अंक या 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,631.10 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी 12,643.90 अंक की ऊंचाई तक गया। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे कारोबार सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक 8.84 प्रतिशत चढ़ गया। इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस, सनफार्मा और टीसीएस के शेयर 5.73 प्रतिशत तक टूट गए। रिलायंस सिक्योरिटीज के संस्थागत कारोबार प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा, बायोनटेक और फाइजर की कोविड-19 टीके के सफल चरण तीन परीक्षण की घोषणा के बाद निवेशकों का भरोसा कायम हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजद) की हैरान करने वाली बढ़त से भी बाजार को समर्थन मिला। दोपहर तक उपलब्ध रूझानों के अनुसार सत्तारूढ़ राजद अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहा था।

भाजपा का प्रदर्शन अपनी गठबंधन भागीदार जनता दल (यू) से बेहतर दिख रहा था। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, सियोल और तोक्यो में लाभ रहा, जबकि शंघाई में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 4,548.39 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे के नुकसान से 74.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...