back to top

Share Market : निफ्टी ने रचा इतिहास, सेंसेक्स 67,000 के ऊपर बंद 

मुंबई। घरेलू निवेशकों की तगड़ी लिवाली आने से स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 528 अंक उछलकर एक बार फिर 67,000 के पार पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी ने पहली बार रिकॉर्ड 20,000 अंक का स्तर छुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन से बनी सकारात्मक धारणा के बीच दिग्गज कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में खरीदारी आने से शेयर बाजारों को रफ्तार देने का काम किया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 528.17 अंक यानी 0.79 प्रतिशत उछलकर 67,127.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 573.22 अंक तक उछलकर 67,172.13 पर भी पहुंच गया था। एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 176.40 अंक या 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,996.35 पर बंद हुआ। एक्सचेंज पर कारोबार बंद होने के ठीक पहले निफ्टी 188.2 अंक उछलकर 20,008.15 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी धीरज रेली ने कहा, निफ्टी जुलाई के बाद अपने दूसरे प्रयास में आखिरकार 20,000 अंक के बहुप्रतीक्षित स्तर को छूने में कामयाब रहा। विदेशी निवेशकों के मिलेजुले रुख के बावजूद स्थानीय निवेशकों के मजबूत समर्थन ने निफ्टी को यह मुकाम हासिल करने में मदद की है।

रेली ने कहा कि हाल में अंतरिक्ष और कूटनीति के क्षेत्रों में भारत को मिली उपलब्धियों ने वैश्विक स्तर पर कायम अस्थिरता के दौर में भारतीय शेयरों के लिए धारणा को मजबूती देने का काम किया है। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, नेस्ले और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से बढ़त के साथ बंद हुईं।

यह खबर भी पढ़े- जी20 के नयी दिल्ली घोषणापत्र ने एक सकारात्मक संकेत दिया : चीन 

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...