back to top

Share Market : सरकार बनते ही शेयर बाजार ने रचा इतिहास, Sensex पहली बार 77,000 अंक के पार

मुंबई। Share Market Today : घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई और लगातार चौथे सत्र में तेजी के साथ सेंसेक्स पहली बार 77,000 अंक के स्तर को पार कर गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 385.68 अंक चढ़कर 77,079.04 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 121.75 अंक की बढ़त के साथ 23,411.90 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर रहा।

नरेन्द्र मोदी के रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद घरेलू बाजारों में उछाल आया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी के शेयरों को सबसे ज्यादा लाभ हुआ। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाइटन के शेयरों में गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में और जापान का निक्की फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.87 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,391.02 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...