back to top

शम्‍मी कपूर ने दी थी सायरा बानो को बुर्का पहनने की सलाह

फूट-फूट कर रोयी थी सायरा बानो

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो (Saira Bano) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शम्मी कपूर (Shammi Kapoor)  के साथ फिल्म ‘जंगली’ से की थी. इसके बाद सायरा ने करीब 15 सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया. इस दौरान उन्होंने हिंदी सिनेमा को पूरब और पश्चिम, आई मिलन की बेला, शागिर्द और पड़ोसन जैसी कई हिट फिल्में दी.

भीड़ देखकर घबरा गई थीं सायरा

सायरा बानो फिल्मों में अपने बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म जंगली के सेट पर शम्मी कपूर के एक कमेंट ने उन्हें तोड़ दिया था. दरअसल जब शम्मी का निधन हुआ, तो 2011 में सायरा ने उनके साथ काम करने के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि, मुझे याद है कि सुबोध जी ने एक शॉट सुनाया था जिसमें मुझे कैमरे को एक स्पंकी लुक देने की जरूरत थी. लेकिन मुझसे वो हो नहीं रहा था. क्योंकि मेरे चारों तरफ भीड़ जमा थी.

शम्मी कपूर ने लगाई थी सायरा को फटकार

सायरा ने आगे बताया कि, कई बार रीटेक होने के बाद शम्मी जी चिल्लाते हुए कहा कि, ‘अगर आप इतने घबराए हुए हैं कि लोग आपको देख रहे हैं, तो शूटिंग के लिए बुर्का पहनकर आएं. उनकी इस बात पर मैं फूट-फूट कर रोने लगी. लेकिन शम्मी जी की वो बात मेरे दिल पर इतना असर कर गई कि, मैं सही शॉट लेने में कामयाब रही. ये बात उन्होंने इंडिया टुडे को बताई थी.

सायरा ने किया ये फैसला

इस फिल्म के बाद मैंने उनसे कहा, ‘शम्मी जी, मैं आपके साथ तब तक काम नहीं करूंगी जब तक कि मैं थोड़ा और अभिनय नहीं सीख लेती.’ और फिर मैंने उनके साथ मिलने वाली कई फिल्मों के प्रस्तावों को ठुकराया था. फिर साल 1975 में हमने फिल्म ज़मीर में साथ काम किया.

1976 में लिया सायरा ने फिल्मों से संन्यास

बता दें कि सायरा ने 1976 में फिल्मों से संन्यास ले लिया था. तब से वो अपने पति दिलीप कुमार के साथ ही रहती थी. इसी साल जुलाई में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. हाल ही में सायरा बानो को भी तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.लेकिन अब वो ठीक होकर घर वापस लौट आई हैं.

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...