back to top

शाहीनबाग प्रदर्शन : स्थानीय लोगों ने कालिंदी कुंज सड़क बंद किए जाने के खिलाफ किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। स्थानीय लोगों के एक समूह ने नोएडा को कालिंदी कुंज से जोडऩे वाली सड़क से अवरोधक हटाने की मांग को लेकर दिल्ली के शाहीनबाग में सीएए विरोधी धरना स्थल के निकट रविवार को प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे लोगों को जगह खाली कर देनी चाहिए क्योंकि यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी रेंज) देवेश श्रीवास्तव और पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) चिन्मय बिस्वाल यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर मौजूद हैं कि कोई अप्रिय घटना नहीं हो।

इन प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और जय श्री राम , वंदे मातरम तथा खाली कराओ शाहीन बाग वालों को जैसे नारे लगाए। जसोला की रहने वाली रेखा देवी ने कहा, हम चाहते हैं कि सड़क खाली हो। वे (संशोधित नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनकारी) पिछले 50 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। इससे हम लोगों को दिक्कत होती है। हमारे बच्चे स्कूल जाने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि सड़कें बाधित हैं।

पुलिस ने बताया कि लगभग 52 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उन लोगों को जल्दी ही रिहा कर दिया जाएगा। जसोला के ही रहने वाले दीपक पटेल ने बताया कि किसी तरह इलाके को पार कर काम पर जाने में सफल हुए हैं। पटेल ने बताया, बड़े पैमाने पर लगे अवरोधकों के कारण पुलिस हमे धरनास्थल पर प्रवेश करने की इजाजत नहीं देती है जहां एक महीने से अधिक समय से महिलाएं धरना दे रही हैं। मैं किसी तरह क्षेत्र को पार कर काम पर जाने में सफल हुआ हूं। लेकिन कल से, सख्त जांच अभियान जारी है और हमें बिना परिचय पत्र दिखाए उस क्षेत्र से होकर गुजरने की इजाजत नहीं दी गई।

शाहीनबाग में शनिवार को 25 साल के एक युवक ने हवा में दो गोलियां चलाई जिसे बाद में हिरासत में ले लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अन्य प्रदर्शनकारी रेखा खन्ना ने बताया कि वह चाहती हैं कि जल्दी से जल्दी सड़क को खाली कराया जाए। उन्होंने बताया, अब 50 दिन हो गए हैं। मेरे पति नोएडा में काम करते हैं और हमारे बच्चे इसी मार्ग से स्कूल जाते हैं।

रेखा ने कहा, हम चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी सड़क खाली कराया जाए। मैं यहां केवल एक दिन का विरोध प्रदर्शन करने आई हूं और हमें यहां से जाने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन जो लोग शाहीनबाग में प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें खाली करने को नहीं कहा गया । कम से कम सड़क को एक तरफ से खोला जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...