back to top

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेट जीरो सरोजिनीनगर अभियान के अंतर्गत आयोजित द ग्रीन शिफ्ट गोल्फ टूनार्मेंट अवॉर्ड्स भव्यता एवं उत्साह के साथ लखनऊ गोल्फ क्लब में संपन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में बॉलीवुड के मेगा स्टार श्री संजय दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नेट जीरो सरोजिनीनगर अभियान से उनका यह दूसरा जुड़ाव रहा — इससे पूर्व भी उन्होंने अभियान के समर्थन में आयोजित रोड शो में भाग लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया था।

विधायक सरोजिनी नगर डॉ. राजेश्वर सिंह की मौजूदगी में आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक पुरस्कार समारोह नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु जागरूकता, सतत विकास और जनभागीदारी को केंद्र में रखकर आयोजित एक व्यापक जन-अभियान का हिस्सा बना। कार्यक्रम ने उस सार्वजनिक संकल्प को भी नई मजबूती दी, जिसमें डॉ. राजेश्वर सिंह ने नेट जीरो आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का वादा किया था।


नेट जीरो सरोजिनीनगर केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सरोजिनी नगर को सतत विकास, हरित नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का मॉडल बनाने का एक व्यापक जनआंदोलन है। इस अभियान के अंतर्गत उद्योग, समाज, शिक्षा, खेल और नागरिक सहभागिता को जोड़ते हुए कार्बन फुटप्रिंट कम करने, हरित तकनीकों को अपनाने और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी व्यापक सोच को आगे बढ़ाते हुए द ग्रीन शिफ्ट इनिशिएटिव की शुरूआत की गई, जिसके अंतर्गत ग्रीन इंडस्ट्रियल अवॉर्ड्स, हरित नवाचार, सतत उद्योगों तथा सामुदायिक भागीदारी आधारित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हरित परिवर्तन को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। द ग्रीन शिफ्ट गोल्फ टूनार्मेंट इसी व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य खेल, जनसहभागिता और पर्यावरणीय चेतना को एक मंच पर लाना है।

कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत एवं संवाद सत्र से हुई, जिसके बाद अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। ग्रीन शिफ्ट अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को हरित पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्थायी जीवनशैली तथा नेट जीरो सरोजिनीनगर अभियान से जुड़ी विशेष फिल्में भी प्रदर्शित की गईं। इस अवसर पर आयोजित द ग्रीन शिफ्ट गोल्फ टूनार्मेंट के अंतर्गत जूनियर, महिला, वेटरन्स, सीनियर वेटरन्स एवं विभिन्न हैंडीकैप श्रेणियों सहित कुल 23 गोल्फ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...