back to top

शाह ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 पर की चर्चा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक की। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेज गति से बढ़े हैं, जिस कारण केंद्रीय गृहमंत्री ने स्थिति से निपटने के लिए और स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शाह ने दिल्ली-एनसीआर में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद थे। एनसीआर में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिले आते हैं। इनमें मुख्य रूप से गौतमबुद्ध नगर(नोएडा) और गाजियाबाद, दोनों उत्तर प्रदेश में पड़ते हैं तथा हरियाणा में पडऩे वाले गुडग़ांव और फरीदाबाद शामिल हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुए। दिल्ली में बुधवार तक कोविड-19 से 89,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 2,803 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 24,056 हो गए हैं जबकि अब तक 718 लोगों की मौत हुई है।

एनसीआर में पडऩे वाले राज्य के गौतम बुद्घ नगर जिले में अब तक 2,362 मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, गाजियाबाद में संक्रमण के अब तक 851 मामले सामने आए हैं और 56 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में कोविड-19 के कुल 14,941 मामले सामने आए हैं और इस महामारी से राज्य में 240 लोगों की मौत हुई है। गुड़गांव में 92 और फरीदाबाद में 80 लोगों की मौत हुई है। दोनों जिलों को मिला कर 9,300 से अधिक मामले सामने आए हैं। दिल्ली और एनसीआर के बीच लोगों की मुक्त आवाजाही पर लगी पाबंदियां लॉकडाउन के शुरूआती दिनों में एक बड़ा मुद्दा बन गई थीं।

योगी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढऩे के बीच एनसीआर के जिलों में आवागमन को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिए। एक बयान के मुताबिक योगी ने लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि एनसीआर के जिलों में सावधानी बरत कर कोविड-19 को फैलने से रोका जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 18 जून को एक बैठक में शाह ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए दिल्ली और एनसीआर के लिए एक साझा रणनीति बनाई जानी चाहिए।

साथ ही, उन्होंने यह भी कहा था कि गुडग़ांव, नोएडा और गाजियाबाद जैसे उपनगरों को इस लड़ाई में राष्ट्रीय राजधानी से अलग नहीं किया जा सकता। गृह मंत्री पिछले महीने की शुरूआत में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने के लिए हरकत में आए थे। दरअसल, कोविड-19 से निपटने के तरीकों को लेकर दिल्ली सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ा था। साथ ही, मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तर उपलब्ध नहीं होने और प्रयोगशालाओं में जांच कराने में परेशानी होने की शिकायतें भी मिली थी।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...