back to top

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार, छुड़ाई गईं पांच महिलाऐं

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिलाओं को बचाया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार भी किया गया है।

यह भी पढ़े : गाजियाबाद मामले पर अखिलेश यादव ने उठाई आवाज, सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने का किया आग्रह

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल के मुताबिक, ठाणे पुलिस के मानव तस्करी निरोध प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और शुक्रवार को एक फर्जी ग्राहक के साथ काशीमीरा इलाके में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर स्थित रेस्तरां-सह-बार पहुंचे। बल्लाल के अनुसार, पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडोफोड़ करते हुए मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहने वाली एक महिला (26) और मीरा रोड निवासी एक अन्य महिला (43) व एक पुरुष (40) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की कार, नकदी और 10.66 लाख रुपये कीमत के अन्य सामान जब्त कर लिए गए हैं। बल्लाल के मुताबिक, पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिलाओं को बचाया और उन्हें आश्रय गृह भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3) (मानव तस्करी) और 3(5) (सामान्य इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया आपराधिक कृत्य) के अलावा अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

जिन्होंने राम को लूटा है उन्हें क्या सजा दी जाएगी’, कांग्रेस ने सरकार से तीन मांगें रखीं

अयोध्या। राम मंदिर में कथित आभूषण और नगदी चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला...

मंदसौर में कार-ट्रक टक्कर में चार की मौत, दो अन्य घायल

मंदसौर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बृहस्पतिवार को एक कार की ट्रक से टक्कर हो जाने से चार लोगों की मौत...

एनटीए की बड़ी लापरवाही फिर आई सामने, नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नीट-यूजी री-एग्जामिनेशन की तैयारी कर रहे एक छात्र को...

राम मंदिर दान विवाद मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के...

मणिपुर में चार उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उगाही गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के लिए भर्ती करने के आरोप में चार उग्रवादियों को तीन...

जिन्होंने राम को लूटा है उन्हें क्या सजा दी जाएगी’, कांग्रेस ने सरकार से तीन मांगें रखीं

अयोध्या। राम मंदिर में कथित आभूषण और नगदी चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला...

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

शामली में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

मुजफ्फरनगर । यूपी के शामली जिले में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार...

टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से सात लोग झुलसे

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर और फिर टोल बूथ...