back to top

राज्यसभा में विपक्ष के बहिष्कार के बीच कई विधेयक पारित

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को विपक्ष के कुछ सदस्यों द्वारा सदन का बहिष्कार किए जाने के बीच विधेयकों को पारित किए जाने को बहुत अप्रिय बताने के साथ यह भी कहा कि यदि इस परिस्थिति में विधाई कार्य को नहीं लिया जाता तो इस तरह के बहिष्कार को विधाई कामकाज को बाधित करने के प्रभावी माध्यम के रूप से जायज ठहराया जा सकता था।

उन्होंने राज्यसभा के मानसून सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने से पहले अपने पारंपरिक संबोधन में यह बात कही। रविवार को कृषि क्षेत्र से जुड़े दो महत्वपूर्ण विधेयकों के पारित होने के दौरान अमर्यादित व्यवहार के कारण सोमवार को विपक्ष के आठ सदस्यों को शेष सत्र के लिए निलंबित किया गया था।

कांग्रेस सहित विपक्ष के कई दलों ने इन सदस्यों को निलंबित करने के विरोध में मंगलवार से सदन का बहिष्कार किया। कई विपक्षी दलों के बहिष्कार के बीच दो दिन में सदन में कुल 15 विधेयकों को पारित किया गया। नायडू ने इन घटनाक्रमों की ओर इंगित करते हुए कहा, यद्यपि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कुछ सदस्यों को निलंबित किया गया तथा सदन के एक वर्ग के बहिष्कार के बीच विधेयकों को पारित किया गया, मैं इसे बहुत अप्रिय मानता हूं।

उन्होंने कहा, इस तरह की स्थिति को हर हाल में टाला जाना चाहिए। कुछ सदस्यों के आचरण पर चिंता जताते हुए नायडू ने इसे अति पीड़ादायक बताया और कहा कि सभी को इन मुद्दों पर सामूहिक रूप से विचार मंथन करना चाहिए। आठ सदस्यों के निलंबन पर उन्होंने कहा कि सदन के नियमों के तहत अपरिहार्य हो जाने पर इस तरह के कदम उठाए जा सकते हैं।

नायडू ने कहा, सदन के एक वर्ग के बहिष्कार के दौरान यदि विधाई कार्य को नहीं लिया जाता तो इस तरह के बहिष्कार को विधाई कार्य को बाधित किए जाने के प्रभावी माध्यम के रूप से जायज ठहराया जा सकता था। सभापति ने कहा कि उच्च सदन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि उपसभापति को हटाने के लिए एक नोटिस दिया गया जिसे उनके द्वारा खारिज कर दिया गया। सभापति ने कहा कि यह नोटिस नियमों के तहत नहीं दिया गया था, इस कारण इसे खारिज किया गया।

उन्होंने कहा, इस अभूतपूर्व कदम को लेकर सदन में जो घटनाक्रम हुए वह उन सभी लोगों के लिए बेहद पीड़ादायक थे जो इस गरिमामई सदन के कद और प्रतिष्ठा को बहुत महत्व देते हैं। कांग्रेस, वाम दलों, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सहित विपक्ष के कई दलों ने आठ सदस्यों को निलंबित करने के निर्णय के विरोध में सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

नायडू ने इसे अप्रिय घटना करार देते हुए सदस्यों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने कहा, इस गरिमामई सदन के सभापति के रूप में यह सब होते देखना मेरे लिए स्वाभाविक रूप से अधिक पीड़ादायक है। जब इस तरह की घटनाएं हुई और आसन को नियमों के तहत कार्रवाई करने के लिए बाधित होना पड़ा तो मुझे सबसे अधिक पीड़ा हुई।

गौरतलब है कि रविवार को कृषि संबंधी दो विधेयकों के पारित होने के दौरान हंगामे को लेकर सोमवार को आठ विपक्षी सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था। निलंबित किए गए सदस्यों में तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन, कांग्रेस के राजीव सातव, सैयद नजीर हुसैन और रिपुन बोरा, आप के संजय सिंह, माकपा के केके रागेश और इलामारम करीम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...