back to top

मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, देवरिया में अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की गई जान

मैनपुरी/ मुजफ्फरनगर/ देवरिया । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, मुजफ्फरनगर और देवरिया जिलों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी घटनाएं मंगलवार रात को हुईं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) गणेश साहा ने बताया कि मैनपुरी में कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत देवी रोड पर शीतला देवी मंदिर के पास दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक पिकअप वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद निवासी पीडÞित धर्मेंद्र सिंह (50), उनकी पत्नी बेबी (48) और तवेपुर गांव के संजय सिंह (40) एक रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी यह घटना हुई।

पुलिस के मुताबिक, पिकअप और वैगन आर कार एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी पिकअप अनियंत्रित हो गई और मोटरसाइकिल से टकरा गई जिससे तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। साहा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कहा कि मंगलवार रात मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे में एक अलग घटना में रजबहा रोड पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से इमराना नामक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना में एक अन्य महिला घायल हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रविशंकर ने कहा कि दोनों महिलाएं सड़क के किनारे चल रही थीं तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे इमराना नहर में गिर गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्वाई की मांग की, जो वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।

पुलिस ने कहा कि चालक का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कहा कि देवरिया जिले में एक अन्य घटना में मंगलवार देर रात बघौचघाट इलाके में एक कार के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा हाजी मार्केट के पास उस समय हुआ जब पकहा की ओर से आ रही बिहार के पंजीकरण नंबर वाली कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले करण कुशवाहा और फुलवरिया थाने के दुल्हरपुर गांव के पिंटू कुमार के रूप में की गई है। तीसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

घायलों की पहचान कुशीनगर के सिसई गांव के गोविंद कुशवाहा (18) और भोला श्रीवास्तव उर्फ सोनू (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि कार में सवार लोग कुशीनगर में एक रिश्तेदार के यहां गए थे और एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने कहा कि पुलिस को वाहन के अंदर फंसे पीड़ितों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...