back to top

कोविड19 संक्रमण के सात नए मामले : उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 70 हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के सात नए मामले सामने आने के साथ राज्य में इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोविड19 संक्रमण के कुल 70 मामले सामने आए हैं जिनमें से 14 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, बाकी 56 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

उपचार से गुजर रहे सभी मरीजों की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि राज्य में कहीं भी कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार का मामला सामने नहीं आया है और जहांजहां भी पॉजिटिव मामले आ रहे हैं, उनके सम्पर्कों में आए व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।

प्रसाद के अनुसार मेरठ में इस बीमारी पांच मामले सामने आए, वहां से तीन किलोमीटर के दायरे में कंटेनमेंट का काम किया जा रहा है। वहां से 50 लोगों को चुना गया, जो उनके बेहद करीबी थे या किसी में लक्षण दिखाए पड़े। 18 लोगों को मेडिकल कॉलेज और 32 को फेसिलिटी क्वारंटाइन में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी नजर नोएडा पर भी है, जहां एक फैक्ट्री के काफी कर्मचारी संक्रमित हुए हैं, उनके परिवारों तथा जिनमें कुछ लक्षण मिले, उन सभी को क्वारंटाइन में रखा गया है। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद और नोएडा के अधिक मामले सामने आने पर हालात का जायजा लेने और मुस्तैदी से काम करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को भेजने को कहा था।

उन्होंने कहा कि हमने वरिष्ठ सहयोगी ए.पी. चतुर्वेदी को एक महीने के लिए तैनात किया है। दोनों ही जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उन्हें रिपोर्ट देंगे। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड19 संक्रमण परीक्षण के लिए आठ लैब काम कर रही हैं जिनमें से तीन प्रयोगशालाएं लखनऊ में जबकि अलीगढ़, वाराणसी, मेरठ, इटावा और गोरखपुर में एक-एक प्रयोगशाला है।

उन्होंने कहा कि अभी तक कुल 2284 सैम्पल लिए गए हैं जिनमें से 2171 नेगेटिव आए हैं और 45 अभी टेस्टिंग की प्रक्रिया में हैं। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 200 अतिरिक्त वेंटिलेटर खरीदने का प्रस्ताव एचएएल को भेजा है ताकि वेंटिलेटर के बेड और बढ़ाए जा सकें। हालांकि अभी 70 में से किसी की भी स्थिति ऐसी नहीं हुई कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा हो। उन्होंने बताया कि हम पूरे प्रदेश में इलाज के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर जिले में जो एल 1 अस्पताल बनने थे, वे बन चुके हैं जबकि कुछ जिलों में एक से ज्यादा भी बन चुके हैं। प्रसाद के अनुसार एल 2 अस्पतालों का काम भी एकदो दिन में शुरू होगा, दूसरी बात- बहुत से निजी क्षेत्र के अस्पतालों ने भी पेशकश की है। हम उनका भी पैकेज बना रहे हैं। उन्हें डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...