back to top

चुनाव आयोग की वेबसाइट से छेड़छाड़ मामले के सात आरोपियों को पूछताछ के लिए मेरठ ले जाया गया

सहारनपुर। चुनाव आयोग की बेवसाइट से कथित छेडछाड के मामले की जांच विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने शुरू कर दी है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश कुमार सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया बुधवार को सहारनपुर पहुंची एसटीएफ टीम ने इस प्रकरण से जुड़े दस्तावेज अपने कब्जे में लिये और जिला कारागार में बंद सात आरोपियों की हिरासत के लिए अदालत में अर्जी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अदालत से एसटीएफ को हिरासत की अनुमति मिल गई और आज एसटीएफ टीम सातों आरोपियों को पूछताछ के लिए अपने साथ मेरठ ले गई जहां पूछताछ के बाद इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

 

सिंह ने बताया कि गत 13 अगस्त को चुनाव आयोग की बेवसाइट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था जिसमें फर्जी तरीके से मतदाता पहचानपत्र बनाने का खुलासा हुआ था। उन्होंने बताया कि दिल्ली से मिली सूचना के आधार पर सहारनपुर पुलिस ने थाना नकुड अन्तर्गत ग्राम मच्छरहेडी निवासी युवक विपुल सैनी को गिरफ्तार किया था। सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम ने जेल पहुंचकर सातों आरोपियों के बयान दर्ज किये और आज बृहस्पतिवार को जिला कारागार से सातों आरोपियों दीपक मेहता, संजीव मेहता, नितिन कुमार, विपुल सेनी, अरमान मलिक, आदित्य खत्री और आशीष जैन को मेरठ ले गई जहां इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...