back to top

डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से कई और नये क्षेत्रों में हुआ सेवा कार्य

टिकैत रॉय तालाब के पास चला महाअभियान

लखनऊ। डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से नगर में सेनेटाइजेशन का महा अभियान चल रहा है। इसका निर्देशन डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास कर रहे हैं। शुक्रवार को लखनऊ में विराज सागर दास के निर्देश पर महा अभियान के तहत लखनऊ के कन्हैया मादोपुर द्वितीय वार्ड,टिकैत रॉय तालाब सहित पूरे क्षेत्र की दुकानों व मुख्य मार्गों को सेनेटाइज किया गया। रास्ते में पड़ने वाली छोटी से लेकर बड़ी दुकानों, मकानों और पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, क्षेत्र वासियों द्वारा सुझाये गये स्थलों खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोरोना काल में डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन लगातार सेवा के कार्य में जी जान से जुटा हुआ है। फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास की लोग प्रशंसा कर रहे हैं कि उनमें अपने पिता की तरह ही लोगों की सेवा का भाव है जो इस महा अभियान से दिख रहा है। पिछले महीने भर से वह लगातार शहर में पांच हजार लीटर क्षमता के बड़े ट्रैक्टर टैंकरों से सेनेटाइजेशन करवा रहे हैं।

 

 

आम लोगों ने डॉ. अखिलेश दास गुप्ता को याद करते हुए विराज सागर दास के इस काम की बहुत प्रशंसा की। इसी तरह, अयोध्या दास प्रथम वॉर्ड में फरीदपुर,लॉरेन खेरा, हुसैन बाड़ी व अलमास बाग, हैदरगंज द्वितीय वॉर्ड के मोहल्लों, हैदरगंज, अमन विहार, रीफा कॉलोनी, लकड़मंडी, बीबीगंज व हाजी टोला, जलालपुर, पीताम्बर खेरा, शिवपुरी, मर्दनखेरा, देवपुर पारा, राम विहार व डॉक्टर खेरा के मोहल्लों, बिलोजपुरा चौराहा, नूर मस्जिद, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मंसूर नगर, काजमैन रोड, काजमैन कर्बला, बुनियाद बाग,दरगाह हजरत अब्बास, अबू अजीज रोड,चौपटिया, भोले नाथ कुआं, अब्दुल अजीज रोड व अकबरी गेट, गोमती नगर, शीतला देवी वॉर्ड में पुराना टिकैत गंज,मेंहदी गंज, टिकैत राय तालाब, एलडीए कॉलोनी, फेज एक, दो और तीन, नौबस्ता, बाबू बनारसी दास वार्ड, राजाजीपुरम वॉर्ड के ए, बी,सी,डी सेक्टर, नरही सहित कई अन्य मोहल्लों और बाजारों में भी सेवा अभियान चलाया गया। डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि राजधानी लखनऊ का कोई भी क्षेत्र सेनेटाइजेशन कार्य से अछूता न रहे। हमारा फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बड़ी गंभीरता से करता है। इससे जुडेÞ लोग मानव सेवा को अपना धर्म मानते हैं। मुझे यकीन है कि हम लोग सभी सावधानी अपनाकर तीसरी लहर को रोकने में कामयाब होंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह अलग-अलग क्षेत्रों को सेनेटाइज किया जायेगा, जिससे कोविड के फैलाव को और कम किया जा सके। यह कार्य जनता के अटूट प्रेम और समर्थन से संभव हो पा रहा है। फाउंडेशन यह कार्य करता रहेगा। उन्होंने फाउंडेशन के सदस्यों और सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने में हम सब सफल होंगे।

RELATED ARTICLES

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से।,211 महिलाओं सहित 5,794 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार तड़के अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।...

वाहनों की खुदरा बिक्री जून में 21.83 प्रतिशत बढ़कर 25.57 लाख इकाई : फाडा

नयी दिल्ली। देश में वाहनों की खुदरा बिक्री जून में सालाना आधार पर 21.83 प्रतिशत बढ़कर 25,57,234 इकाई हो गई। वाहन विक्रेता संघ फाडा...

मुंबई के मानखुर्द में चॉल ढह जाने से छह लोगों की मौत, एक घायल, एनडीआरएफ टीम पहुंची

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार रात भारी बारिश के बीच तीन मंजिला चॉल ढह जाने से कम से कम छह लोगों...

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से।,211 महिलाओं सहित 5,794 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार तड़के अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।...

वाहनों की खुदरा बिक्री जून में 21.83 प्रतिशत बढ़कर 25.57 लाख इकाई : फाडा

नयी दिल्ली। देश में वाहनों की खुदरा बिक्री जून में सालाना आधार पर 21.83 प्रतिशत बढ़कर 25,57,234 इकाई हो गई। वाहन विक्रेता संघ फाडा...

मुंबई के मानखुर्द में चॉल ढह जाने से छह लोगों की मौत, एक घायल, एनडीआरएफ टीम पहुंची

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार रात भारी बारिश के बीच तीन मंजिला चॉल ढह जाने से कम से कम छह लोगों...

भूस्खलन के बाद व्यस्त मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर सेवाएं निलंबित

मुंबई। भारी बारिश के कारण कर्जत-लोनावला भोर घाट खंड में भूस्खलन होने के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर रेल सेवाएं सोमवार तड़के निलंबित कर दी...

भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुंबई, पुणे-ठाणे और पालघर में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल व कॉलेज

मुंबई। पुणे, ठाणे और पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार को सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों तथा...

रुपया शुरूआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 95.28 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया सोमवार को शुरूआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.28 पर आ गया। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा...