back to top

वित्तीय, बैंकिंग शेयरों में लिवाली से चढ़ा सेंसेक्स, दर्ज की साप्ताहिक तेजी

मुंबई। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग, वित्त व दूरसंचार शेयरों में अच्छी मांग देखने को मिली। इससे घरेलू शेयर बाजार एक दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को पुन: तेजी की राह पर लौट आए। कारोबारियों ने कहा कि मजबूत होते रुपए और विदेशी निवेशकों के जारी निवेश ने भी घरेलू शेयर बाजारों को समर्थन दिया।

बीएसई30 सेंसेक्स 282.29 अंक यानी 0.65 प्रतिशत चढ़कर 43,882.25 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 87.35 अंक यानी 0.68 प्रतिशत बढ़कर 12,859.05 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व सर्वाधिक 9.13 प्रतिशत की तेजी में रहा। इसके अलावा टाइटन, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी तेजी रही। भारती इंफ्राटेल और इडस टावर्स के द्वारा एक बड़ी टावर कंपनी बनाने के लिए विलय का सौदा पूरा करने की घोषणा के बाद भारती एयरटेल के शेयर में 3.18 प्रतिशत की तेजी रही।

दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी और एचयूएल के शेयर 3.72 प्रतिशत तक की गिरावट में रहे। अवकाश प्रभावित सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 439.25 अंक यानी 1.01 प्रतिशत और निफ्टी 139.10 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की तेजी में रहा। रिलायंस सिक्योरिटीज में रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा, मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई। चुनिंदा सरकारी बैंकों के निजीकरण में कॉरपोरेट व विदेशी बैंकों को भागीदारी देने पर सरकार के द्वारा विचार करने की खबर ने भी बाजार को तेजी दी।

उन्होंने कहा, इनके अलावा मिडकैप व स्मॉलकैप में खरीदारी से भी बाजार को बल मिला। बीएसई के समूहों में टेलीकॉम, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पावर, फाइनेंस, टेक, यूटिलिटीज, बैंक्स और एफएमसीजी में 4.73 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। ऊर्जा गिरावट में रहने वाला एकमात्र समूह रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 1.22 फीसदी तक चढ़े।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...