back to top

Share Market में भारी गिरावट, Sensex 695 अंक लुढ़का और NIFTY 12,900 के नीचे

मुंबई। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 695 अंक लुढ़क गया। सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और कोटक बैंक जैसे शयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 694.92 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,828.10 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 44,825.37 के रिकार्ड स्तर तक चला गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्चेंज का निफ्टी 196.75 यानी 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,858.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह अबतक के सर्वाेच्च स्तर 13,145.85 तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में कोटक बैंक रहा। इसमें करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आई।

इसके अलावा एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स में भी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ ओएनजीसी, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक लाभ में रहे। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, विभिन्न शेयरों में मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि उम्मीद के अनुरूप वायदा एवं विकल्प खंड के सौदों के समाप्त होने से पहले अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

मोदी ने कहा, पिछले कुछ कारोबारी दिवस से बाजार में अच्छी तेजी को देखते हुए मुनाफावसूली की अपेक्षा की जा रही थी। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और सोल नुकसान में जबकि टोक्यो और हांगकांग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...