back to top

सेंसेक्स 271 अंक और निफ्टी 55 अंक चढ़ा, ब्रेंट क्रूड तीन महीने के निचले स्तर के करीब, रुपये को मिला समर्थन

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। घरेलू बाजारों में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रही। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 271.61 अंक चढ़कर 77,080.09 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 55.35 अंक की बढ़त के साथ 24,044.50 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से ट्रेंट, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और इटर्नल के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 बढ़त में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.44 डॉलर प्रति बैरल के आसापास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 749.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 544.15 अंक और निफ्टी 135.25 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

रुपया शुरुआती कारोबार 31 पैसे मजबूत होकर 94.29 प्रति डॉलर पर

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 31 पैसे की मजबूती के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.29 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में गिरावट से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट कच्चा तेल घटकर करीब 79 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जो पिछले तीन महीनों का सबसे निचला स्तर है। इससे निवेशकों की धारणा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.46 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 94.29 प्रति डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 31 पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को दो पैसे कमजोर होकर 94.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।पिछले तीन कारोबारी सत्रों में रुपया कुल 130 पैसे मजबूत हुआ है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.52 पर रहा।

RELATED ARTICLES

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

5.87 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला आशियाना, 99 फीसदी लाभार्थियों ने माना जीवन स्तर में हुआ सुधार

लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के...

लर्निंग गैप खत्म करने को प्रदेश में कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू

अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक विद्यालयों में प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का विशेष कैच-अप शिक्षण सत्र आयोजित होगा। लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा...

यूपी में ‘नारी शक्ति’ को नई उड़ान, सुरक्षा से स्वावलंबन तक बदली तस्वीर

लखनऊ। केंद्र में वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के गठन और वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार...