back to top

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी, तीन दिनों की गिरावट से उबरे

मुंबई । घरेलू शेयर बाजार के मानक सूचकांकों ने लगातार तीन दिनों से गिरावट से उबरते हुए बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की। यह वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों की लिवाली आने का नतीजा है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 307.93 अंक चढ़कर 84,894.94 अंक पर पहुंच गया। एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 93.5 अंक बढ़कर 25,978.30 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। सुबह के कारोबार में भारती एयरटेल अकेली पिछड़ी हुई कंपनी रही।

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्म एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुडी आर ने कहा,सुबह वैश्विक बाजार भारतीय इक्विटी बाजार के लिए एक मजबूत और समर्थनकारी पृष्ठभूमि दे रहे हैं। अमेरिकी सूचकांक ने मंगलवार को अच्छी बढ़त दर्ज की, जबकि एशियाई बाजार मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।”

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एपआईआई) ने मंगलवार को 785.32 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,912.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत बढ़कर 62.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मंगलवार को सेंसेक्स 313.70 अंक गिरकर 84,587.01 अंक और निफ्टी 74.70 अंक गिरकर 25,884.80 अंक पर बंद हुआ था।

रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे चढ़कर 89.20 प्रति डॉलर पर
कमजोर अमेरिकी मुद्रा और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अपनी शुरुआती गिरावट से उबरते हुए दो पैसे की बढ़त दर्ज की और 89.20 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पूंजी प्रवाह आने से रुपये को समर्थन मिला। हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें रुपये पर दबाव बनाए हुए हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 89.24 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 89.26 तक कमजोर हुआ। लेकिन शुरुआती सौदों में संभलकर 89.20 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

इससे एक दिन पहले मंगलवार को रुपया छह पैसे कमजोर होकर 89.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 99.56 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत बढ़कर 62.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...