back to top

घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में दिखी तेजी, सेंसेक्स लगभग 700 अंक चढ़ा

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी बाजारों को मजबूती दी। बीएसई सेंसेक्स 694.83 अंक चढ़कर 77,423.82 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 195.95 अंक की बढ़त के साथ 24,154.85 अंक पर रहा।सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का शेयर करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी चार प्रतिशत से अधिक , जापान का निक्की-225 सूचकांक 1.91 प्रतिशत, चीन का एसएसई कंपोजिट 0.76 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 1.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 76.55 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 532.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 238.22 अंक और निफ्टी 80.75 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...