back to top

वायनाड भूस्खलन में मृतकों के परिजनों और घायलों को समय पर अनुग्रह राशि मिले: केरल हाई कोर्ट

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों और इस घटना में घायल हुए लोगों को समय पर अनुग्रह राशि दी जाए। न्यायमूर्ति ए. के. जयशंकरन नांबियार और न्यायमूर्ति प्रीता ए. के. की पीठ ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए सरकार से यह रिपोर्ट भी मांगी कि निर्माण स्थल पर काम कब रोका गया था और अगर वहां सारी गतिविधियां रोक दी गई थीं तो भी श्रमिक वहां क्यों मौजूद थे। केरल के वायनाड जिले के मुंडाक्कई और चूरलमाला गांवों
में 2024 में भूस्खलन की घटना के बाद उच्च न्यायालय ने उसी वर्ष स्वत: संज्ञान लेते हुए एक याचिका पर सुनवाई शुरू की थी। केरल में प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम और प्रबंधन के लिए दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने ये निर्देश जारी किए थे। उस वर्ष हुए आपदा में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

पीठ ने देय अनुग्रह राशि के शीघ्र वितरण के अलावा सरकार को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि शव बिना किसी देरी के संबंधित परिवारों को सौंप दिए जाएं। अदालत ने यह भी कहा कि अनुग्रह राशि और घायलों के उपचार का खर्च फिलहाल सुरंग परियोजना के खाते से लिया जा सकता है। अदालत ने कहा,हम बाद में तय करेंगे कि यह राशि किससे वसूल की जानी चाहिए। सरकार ने अदालत को बताया कि इलाके में कीचड़ और दलदल होने के कारण खोजी कुत्ते शवों को नहीं ढूंढ पा रहे इसलिए लापता लोगों की तलाश के लिए मानव श्रम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सरकार ने अदालत को यह भी बताया कि 25 मई के आदेश के अनुपालन के तहत बाहरी कार्यों को छोड़कर, अन्य सभी गतिविधियों को स्थल पर रोक दिया गया था। सरकार ने कहा कि इसके बाद पांच जुलाई को स्थल पर सभी काम रोकने का आदेश दिया गया। अदालत ने पूछा,तो फिर श्रमिक कार्यस्थल पर क्या कर रहे थे? अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख तक सरकार से जवाब मांगा। शुक्रवार को आपदा स्थल से एक और शव बरामद होने के बाद भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई। वायनाड और कोझ्ािकोड जिलों को जोड़ने के उद्देश्य से बनाई जा रही अनाक्कोम्पोयिल मेप्पाडी सुरंग परियोजना के स्थल पर सात जुलाई को भूस्खलन हुआ था।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...