back to top

यूपी में 20 आईएएस अफसरों के तबादले, तीन जिलों के सीडीओ बदले, संदीप भागिया बने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके साथ ही आजमगढ़, बलिया और इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) को भी बदल दिया गया है, जबकि पीसीएस से आईएएस बने कुछ अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

सुधा वर्मा को सचिव राजस्व से श्रमायुक्त बनाया गया है। डॉ. सारिका मोहन को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा से हटाकर महानिरीक्षक निबंधन की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधन से महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। अरुण कुमार को अपर महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन नियुक्त किया गया है। जे. रीभा को वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि दीपा रंजन को मिशन निदेशक से विशेष सचिव संस्कृति विभाग बनाया गया है। संजय कुमार (प्रथम) को विशेष सचिव संस्कृति के प्रभार से मुक्त करते हुए निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, वहीं विशाल सिंह को विशेष सचिव संस्कृति, निदेशक सूचना एवं निदेशक संस्कृति के प्रभार से अवमुक्त किया गया है।

संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर से प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम बनाया गया है। वहीं रिया केजरीवाल को प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (लखनऊ) से विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में तैनाती दी गई है। परीक्षित खटाना को मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ से अपर आयुक्त राज्य कर, गौतमबुद्धनगर बनाया गया है, जबकि राकेश कुमार पटेल को मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ओजस्वी राज को मुख्य विकास अधिकारी बलिया से नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन बनाया गया है और आलोक कुमार को मुख्य विकास अधिकारी बलिया नियुक्त किया गया है। अजय कुमार गौतम को मुख्य विकास अधिकारी इटावा से अपर आयुक्त राज्य कर, गाजियाबाद भेजा गया है, जबकि संजय कुमार सिंह को एडीएम (प्रशासन) से मुख्य विकास अधिकारी इटावा बनाया गया है। जग प्रवेश को नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन से विशेष सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा मनिकंदन ए को प्रतीक्षारत से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद बनाया गया है, जबकि डॉ. वंदना वर्मा को सहकारी चीनी मिल्स संघ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रेणु तिवारी को विशेष सचिव पद से कार्यमुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...