back to top

रात करीब डेढ़ बजे ट्यूबवेल पर सो रहे दादा-पोते की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के पवई थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग और उसके पोते की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पवई थानाक्षेत्र के हेवती डिहवा गांव में बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात बदमाशों ने ट्यूबवेल पर सो रहे जगदम्बा प्रसाद यादव (70) की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी।

कुमार के अनुसार इसके बाद बदमाश करीब 400 मीटर दूर स्थित उनके घर पहुंचे और उन्होंने बरामदे में सो रहे उनके पोते श्रीवांशु यादव (25) उर्फ अंकित पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार किया।

एसपी ने बताया कि अंकित की दादी फूलकुमारी ने आहट सुनने पर आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, फिर उन्होंने अन्य दो पोतों को जगाया और बाहर आकर देखा तो उन्हें अंकित गंभीर रूप से घायल पड़ा मिला।

पुलिस के मुताबिक परिजन अंकित को तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इसके बाद जब परिजन दादा जगदम्बा प्रसाद को बुलाने ट्यूबवेल पहुंचे तो वहां उनका शव पड़ा मिला।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू की तथा उसे घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर गन्ने के खेत से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी मिली है।

पुलिस के अनुसार अंकित के भाई शिव कुमार यादव ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों से चल रहे भूमि विवाद और पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। परिजनों का कहना है कि अंकित दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था और तीन महीने पहले ही घर लौटा था।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं तथा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं तथा सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...