back to top

महराजगंज में दलित युवक की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

महराजगंज। महराजगंज जिले की एक अदालत ने प्रेम प्रसंग के कारण छह साल पहले अनुसूचित जाति (दलित) के एक युवक की हत्या करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक अधिवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) पूर्णेंदु त्रिपाठी ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (एससीाएसटी अत्याचार निवारण अधिनियम) आबिद शमीम ने युवक की हत्या के आरोपी राम प्रसाद प्रजापति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उस पर 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

त्रिपाठी ने कहा कि जुर्माना न भरने पर उसे अतिरिक्त छह महीने की जेल की सजा काटनी होगी। एडीजीसी ने कहा कि पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के निवासी आरोपी राम प्रसाद प्रजापति (60) को अदालत ने हत्या का दोषी पाया।

प्रजापति के खिलाफ 26 मई 2020 को प्रेम प्रसंग के मामले में युवक अच्छेलाल (19) की लाठी और धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के आरोप में पुरंदरपुर पुलिस ने हत्या और अनुसूचित जातिाजनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद राम प्रसाद प्रजापति के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था और अदालत ने सुनवाई पूरी कर सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES

रात करीब डेढ़ बजे ट्यूबवेल पर सो रहे दादा-पोते की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के पवई थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग और उसके पोते की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार...

वायनाड भूस्खलन में मृतकों के परिजनों और घायलों को समय पर अनुग्रह राशि मिले: केरल हाई कोर्ट

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों और इस घटना...

घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में दिखी तेजी, सेंसेक्स लगभग 700 अंक चढ़ा

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख ने...

यूपी में 20 आईएएस अफसरों के तबादले, तीन जिलों के सीडीओ बदले, संदीप भागिया बने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले...

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात… बीजेपी शहर अध्यक्ष के ससुर की चाकू मारकर हत्या, दामाद पर आरोप

मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। फफराना रोड स्थित इलाके में बीजेपी शहर अध्यक्ष के...

राज्यपाल ने सीएसजेएमयू कानपुर के 41वें दीक्षांत समारोह में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आज छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 41वें दीक्षांत समारोह के...