back to top

राज्यपाल ने सीएसजेएमयू कानपुर के 41वें दीक्षांत समारोह में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आज छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 41वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में गुलाचीन चंपा का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

राज्यपाल जी ने पौधारोपण परिसर का भ्रमण कर विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए पौधों का अवलोकन किया तथा उनसे संवाद करते हुए पौधों के नियमित संरक्षण, सिंचाई एवं देखभाल का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक पौधे को परिवार के सदस्य की भाँति संरक्षित करने का आह्वान किया और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने पर बल दिया।इस अभियान की विशेषता यह रही कि विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में 250 फलदार एवं पुष्पीय पौधों का रोपण किया गया। विश्वविद्यालय परिवार, अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने हरित परिसर के निर्माण का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. हिमांशु त्रिवेदी ने परिसर में संचालित पौधारोपण अभियान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का यह पौधारोपण अभियान सतत रूप से जारी रहेगा और पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास के लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, कानपुर नगर के मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ), कानपुर नगर तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

RELATED ARTICLES

यूपी में 20 आईएएस अफसरों के तबादले, तीन जिलों के सीडीओ बदले, संदीप भागिया बने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले...

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात… बीजेपी शहर अध्यक्ष के ससुर की चाकू मारकर हत्या, दामाद पर आरोप

मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। फफराना रोड स्थित इलाके में बीजेपी शहर अध्यक्ष के...

बांदा में बोले सीएम योगी- बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का सीधे यमराज का टिकट कटेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बुंदेलखंड के बांदा जिले में ₹710 करोड़ से अधिक की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और...

यूपी में 20 आईएएस अफसरों के तबादले, तीन जिलों के सीडीओ बदले, संदीप भागिया बने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले...

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात… बीजेपी शहर अध्यक्ष के ससुर की चाकू मारकर हत्या, दामाद पर आरोप

मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। फफराना रोड स्थित इलाके में बीजेपी शहर अध्यक्ष के...

दिव्य पुष्प शृंगार के बीच गूंजा हारे के सहारे का जयघोष

श्री श्याम मंदिर वार्षिकोत्सवदिव्य फूलों से सजा दरबार, श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक पाठ लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को...

भातखंडे का दीक्षांत समारोह 15 को, मिलेंगे 48 पदक

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, को अपराह्न 3 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

लखनऊ। आगामी 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को श्री वैष्णो देवी सेवा संस्थान (पंजी.) द्वारा आयोजित होने वाले भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की...

करियर के शुरूआती दिनों में बड़ा पाव खाकर काटे थे दिन : कैलाश खेर

लखनऊ। अपनी सूफियाना आवाज और अलग अंदाज के लिए मशहूर गायक कैलाश खेर आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं , उनकी...