back to top

सेंसेक्स 522 अंक और चढ़ा, बैंक शेयर चमके

मुंबई। बैंकिंग शेयरों में लाभ से मंगलवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 522 अंक और मजबूत हुआ। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच अब सरकार ने अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलना शुरू कर दिया है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में एक समय 33,866.63 अंक के उच्चस्तर तक भी गया।

अंत में सेंसेक्स 522.01 अंक या 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,825.53 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 152.95 अंक या 1.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,979.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक आठ प्रतिशत चढ़ गया। कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर मारुति, आईटीसी, एनटीपीसी और नेस्ले इंडिया के शेयरों में गिरावट आई। विश्लेषकों ने कहा कि लॉकडाउन में ढील के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। वैश्विक बाजारों में बढ़त से भी यहां धारणा मजबूत हुई। कारोबारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और संरचनात्मक सुधारों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। इससे भी बाजार भागीदारों का उत्साह बढ़ा। वृद्धि चिंताओं के बीच रेटिंग एजेंसी मूडीज ने एक दिन पहले ही भारत की क्रेडिट रेटिंग को कबाड़ से एक पायदान ऊपर रखा है।

मोदी ने कहा है कि देश जल्द फिर से आर्थिक वृद्धि हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जो सुधार किए गए हैं उनसे अर्थव्यवस्था को दीर्घावधि में लाभ होगा। वैश्विक स्तर पर चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी बढ़त में थे। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ 75.36 (अस्थाई) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...