back to top

सकारात्मक वैश्विक रुख से सेंसेक्स 376 अंक चढ़ा

मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी आई, हालांकि भारत-चीन सीमा पर तनाव से लाभ कुछ सिमट गया। उतार चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 376.42 अंक या 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,605.22 अंक पर बंद हुआ। दिन में यह कुल मिला कर 1,069 अंक के दायरे में ऊपर-नीचे हुआ।

दोपहर के कारोबार में भारत-चीन सीमा पर तनाव की खबरों के बाद यह कुछ समय के लिए नकारात्मक दायरे में भी आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100.30 अंक या 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,914 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, कोटक बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर भी लाभ में रहे। टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और आईसीटी के शेयरों में गिरावट आई।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 लाभ में रहे, जबकि 15 में नुकसान रहा। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 0.37 प्रतिशत तक के लाभ में थे। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन से प्रभावित कंपनियों की मदद के लिए एक बड़े कार्यक्रम की घोषणा की है।

इससे वैश्विक बाजारों का रुख सकारात्मक हुआ, जिससे यहां भी धारणा मजबूत हुई। फेडरल रिजर्व बैंक ने मेन स्ट्रीट (व्यवसाई कंपनियों) को सुगमता से कर्ज तथा आपात सुविधा कार्यक्रम के तहत 750 अरब डॉलर के कॉरपोरेट बांड खरीदने की घोषणा की है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव से शेयर बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव रहा।

वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख

हालांकि, अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा बांड खरीद कार्यक्रम की घोषणा से वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख था। नायर ने कहा कि निवेशकों ने कुछ हद तक सीमा से आ रही खबरों को नजरअंदाज किया। निवेशक अब भी उम्मीद कर रहे हैं कि बाजारों निेवेश आने का सिलसिला जारी रहेगा। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी पांच प्रतिशत तक चढ़ गए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी लाभ में चल रहे थे।

गलवान घाटी में तनाव से घरेलू निवेशकों की धारणा प्रभावित

हालांकि, पूर्वी लद्दाख की संवेदनशली गलवान घाटी में तनाव से घरेलू निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। यह पिछले 45 साल में पहली ऐसी घटना है। चीन के सैनिकों के साथ झड़प में एक भारतीय सेना अधिकारी और दो जवान शहीद हुए हैं। इस बीच, अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटकर 76.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...