back to top

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरूआती कारोबार में तेजी, रुपया 21 पैसे टूटकर 88.40 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई । फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की संभावनाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरूआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 125.93 अंक चढ़कर 84,904.77 अंक पर और एनएसई निफ्टी 39.8 अंक की बढ़त के साथ 26,005.85 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी पोर्ट्स, टाइटनऔर मारुति के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। हालांकि आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 गिरावट में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 55.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,492.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपया शुरूआती कारोबार में 21 पैसे टूटकर 88.40 प्रति डॉलर पर


आयातकों की ओर से माह के अंत में डॉलर की बढ़ती मांग और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपया मंगलवार को 21 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.40 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.34 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 88.40 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 21 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को 36 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.19 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलरकी स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.66 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 125.93 अंक चढ़कर 84,904.77 अंक पर और निफ्टी 39.8 अंक की बढ़त के साथ 26,005.85 अंक पर पहुंच गया।


अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 55.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...