back to top

सेंसेक्स ने रचा इतिहास, पहली बार 50,000 के ऊपर बंद

मुंबई। बजट प्रस्तावों को लेकर निवेशकों में उत्साह बना हुआ है। इससे शेयर बाजारों में तेजी बुधवार के तीसरे दिन भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 458 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 50,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों से मिले सकरात्मक संकेतों से भी बाजार को बल मिला। बैंक, वित्त और दवा कंपनियों के शेयर आकर्षण में रहे। सटोरियों ने सीमेंट और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली की गई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 458.03 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,255.75 अंक पर बंद हुआ यह नया कीर्तिमान है। कारोबार के दौरान यह 50,526.39 अंक की सर्वकालिक ऊंचाई तक चाला गयाथा। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज क निफ्टी 142.10 अंक यानी 0.97 प्रतिशत उछलकर 14,789.95 के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 14,868.85 के अबतक के उच्चतम स्तर तक गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक लाभ में इंडरइंड बैंक रहा। इसमें 7.65 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा पावरग्रिड, डा. रेड्डीज, सन फार्मा, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, आईटीसी, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, नेस्ले और टीसीएस शामिल हैं। इनमें 0.90 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, घरेलू शेयर बाजारों पर तेजड़िए हावी रहे और दोनों सूचकांक रिकार्ड बनाते हुए नई ऊंचाई पर बंद हुए। उन्होंने कहा कि बजट में साहसिक उपायों की घोषणा से भरोसा बढ़ा है, इससे निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। अनुकूल वैश्विक संकेत से भी बाजार को समर्थन मिला। इस तेजी के साथ भारतीय बाजार का बाजार पूंजीकरण 2,00,000 अरब रुपये के स्तर से ऊपर निकलने के करीब है।

मोदी ने कहा, निवेश गतिविधियों को बढ़ाने लिए पूंजी व्यय में अच्छी-खासी वृद्धि के साथ कई सुधारों की घोषणा की गई है। कंपनियों के तिमाही परिणाम की जो स्थिति है, वह अगली तिमाही में भी बने रहने की उम्मीद है। पुन: अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज, वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों का उदार मौद्रिक नीति रुख और डॉलर की विनिमय दर में गिरावट को देखते हुए एफपीआई प्रवाह जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, निकट भविष्य में मौद्रिक नीति रुख पर बाजार की नजर होगी। इस बात की काफी संभावना है कि यह अनुकूल रहेगा।

भारतीय रिजर्व बैंक पांच फरवरी को मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करेगा। वैश्विक बाजारों में कोविड-19 से राहत के लिए 1900 अरब डॉलर का राहत पैकेज जारी होने की उम्मीद से तेजी रही। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की हल्की बढ़त के साथ 72.95 पर बंद हुआ। इधर, शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 6,181.56 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...